फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   शासन ने जारी किया फरमान

शासन ने जारी किया फरमान

Sat, 24 Nov 2018 11:18 PM IST
Updated Sat, 24 Nov 2018 11:18 PM IST
विज्ञापन
शासन ने जारी किया फरमान
स्वयं सहायता समूहों से खरीदा जाएगा ड्रेस व स्वेटर
विज्ञापन

शासन ने खरीदारी व्यवस्था में किया बदलाव
स्वयं सहायता समूह को मिलेगा रोजगार
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। शासन ने परिषदीय स्कूलों में ड्रेस व स्वेटर वितरण व्यवस्था में परिवर्तन किया है। अब स्कूल प्रबंधन समितियां इसकी खरीदारी स्वयं सहायता समूहों से करेंगी। इससे स्वयं सहायता समूह की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। इस बाबत बीएसए ने सभी खंड शिक्षाधिकारियों को निर्देश दिए हैं।
प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में बच्चों को निशुल्क स्वेटर और ड्रेस का वितरण किया जाता है। ड्रेस की खरीदारी विद्यालय प्रबंध समिति के जरिए होती है। 100 से अधिक छात्र संख्या वाले विद्यालय ड्रेस खरीदारी के लिए टेंडर निकालकर खरीदारी करते हैं। गुणवत्ता परक ड्रेस की खरीदारी की जिम्मेदारी विद्यालय प्रबंध समिति की होती है। जिले में 1045 प्राथमिक, 443 उच्च प्राथमिक, 13 सहायता प्राप्त परिषदीय और 32 एडेड इंटर कॉलेज हैं, जहां पर बच्चों को दो-दो सेट ड्रेस दिया जाता है। इसके लिए शासन प्रति ड्रेस के लिए दो सौ रुपये देता है। शासन ने इसमे बदलाव करते हुए कहा है कि ड्रेस की खरीदारी स्वयं सहायता समूह से की जा सकती है। इससे स्वयं सहायता समूह भी सुदृढ़ हो सकेंगी। विद्यालय प्रबंध समिति अपने-अपने क्षेत्र के स्वयं सहायता समूहों से संपर्क करेंगी और उनसे गुणवत्ता परक ड्रेस व स्वेटर की खरीदारी के लिए आमंत्रित करेंगी। इससे स्वयं सहायता समूहों को लाभ भी होगा और उन्हें रोजगार मिलेगा। शासन ने बीएसए को पत्र जारी कर स्वयं सहायता समूहों से संपर्क करने को कहा है। बीएसए सत्येंद्र कुमार सिंह ने बताया कि जिले के समस्त खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्र के प्रधानाध्यापकों को स्वयं सहायता समूहों के जरिए ड्रेस व स्वेटर की खरीदारी के लिए कहें जिससे शासन की योजना अमल में आ सके।
विज्ञापन


प्रधानाध्यापकों को भेजा गया पत्र
शासन के पत्र को संज्ञान में लेते ही बेसिक शिक्षा विभाग ने जिले के समस्त खंड शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी कर प्रधानाध्यापकों को शासन के निर्णय से अवगत कराने को कहा है ताकि प्रधानाध्यापक व विद्यालय प्रबंध समिति स्वयं सहायता समूहों से संपर्क कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed