फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   पुल निर्माण शुरू होने तक जारी रहेगा आंदोलन

पुल निर्माण शुरू होने तक जारी रहेगा आंदोलन

Sun, 23 Sep 2018 10:48 PM IST
Santkabirnagar
Santkabirnagar Updated Sun, 23 Sep 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
पुल निर्माण शुरू होने तक जारी रहेगा आंदोलन
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला
संतकबीरनगर। असनहरा घाट पर पक्का पुल निर्माण की मांग को लेकर जल सत्याग्रह मोर्चा का आंदोलन 54 वें दिन भी जारी रहा। इस दौरान आंदोलनकारियों ने कहा कि जब तक पुल निर्माण शुरू नहीं हो जाएगा तब तब आंदोलन चलता रहेगा।
विज्ञापन

जल सत्याग्रह मोर्चा के संयोजक शैलेश कुमार राजभर ने कहा कि रविवार को 15 लोग भूख हड़ताल और एक व्यक्ति आमरण अनशन पर है। आंदोलन लगातार चल रहा है, इसके बाद भी शासन-प्रशासन उदासीन बना हुआ है। सरोजा राजभर ने कहा कि यह आंदोलन इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया है। उन्होंने कहा कि यह आंदोलन लोकसभा चुनाव 2019 तक चलता रहेगा और गिनीज बुक में दर्ज होकर रहेगा। इस अवसर पर जनमत मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज राजभर, राजभर समाज मुंबई के प्रदेश अध्यक्ष बबलू राजभर, कृष्ण कुमार राजभर, रामचंद्र राजभर, रिंकू शर्मा, दुर्गेश मौर्या ने जल सत्याग्रह आंदोलन समर्थन देने की घोषणा की। इस दौरान यशवंत पटेल उर्फ सिंटू चौधरी, रामदीन राजभर, रामसुमिरन राजभर, संतराम, मुनिराम, रामकेश, रामचेत, रामहरीश, संजय शर्मा, दुक्खी शर्मा, बेचन गुप्ता, रामशब्द गुप्ता, राजू गौंड़, राममिलन, शोभा देवी, केवला देवी, करमावती, सुनीता, अनारा देवी, कलावती, बेइला देवी, परमा देवी, प्रभावती, सोनिया, सोनमती, सुदामा देवी आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed