{"_id":"5b955bb6867a557ea77abce9","slug":"111536514998-sant-kabir-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बखिरा पोखरे के सुंदरीकरण के लिए सर्वे कार्य शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बखिरा पोखरे के सुंदरीकरण के लिए सर्वे कार्य शुरू
Sun, 09 Sep 2018 11:59 PM IST
Santkabirnagar
Santkabirnagar
Updated Sun, 09 Sep 2018 11:59 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला
- फोटो : अमर उजाला
Link Copied
बखिरा। रविवार को बखिरा कस्बे के भंगेश्वरनाथ मंदिर स्थित बदहाल पोखरे के अच्छे दिनों की शुरुआत हो गई है। यूपी सिडको (यूपी स्टेट कंस्ट्रक्शन एंड इफ्रास्टक्चर डवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड) की टीम ने सर्वे किया। यूपी सिडको के धर्मेंद्र रावत के नेतृत्व में पांच सदस्यीय टीम ने पोखरे के वर्तमान बिंदुओं समेत पूरे मंदिर परिसर का सर्वे किया। भंगेश्वरनाथ मंदिर परिसर स्थित पोखरा व मंदिर के सुंदरीकरण के लिए एक सर्वे टीम लखनऊ से बखिरा पहुंची। टीम ने सर्वे यंत्र से पोखरे के चारों तरफ विभिन्न बिंदुओं का सर्वे किया। पोखरा, मंदिर परिसर व मुख्य सड़क की लेआउट खींचा। धर्मेंद्र रावत ने बताया कि मंदिर, धर्मशाला व अन्य स्थानों का भी चिह्नित करते हुए पर्यटन विभाग को रिपोर्ट सौंपी जाएगी। विधायक राकेश सिंह बघेल ने कहा कि बखिरा का यह प्रसिद्ध पोखरा पर्यटन विभाग ने अपनी सूची में रखा हैँ। पर्यटन विभाग को विकास का जिम्मा दिया गया है। सर्वे रिपोर्ट के बाद पोखरे के विकास का इस्टीमेट व बजट स्वीकृति की प्रक्रिया आरंभ होगी। प्रयास होगा कि शीघ्र ही पोखरे का कार्य शुरू करा दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।