फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   पौली ब्लाक के परशहर गांव का मामला

पौली ब्लाक के परशहर गांव का मामला

Sat, 08 Sep 2018 10:48 PM IST
Updated Sat, 08 Sep 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
पौली ब्लाक के परशहर गांव का मामला
बरसात में गिरे खपरैल के मकान, बेघर हुए तीन परिवार
विज्ञापन

फोटो है
अमर उजाला ब्यूरो
रोसया बाजार। पौली ब्लॉक क्षेत्र के परशहर गांव में बरसात के चलते तीन लोगों के खपरैल के मकान गिर गए। इसकी वजह से बरसात में इन परिवारों को खुले आकाश तले वक्त गुजारना पड़ रहा है।

बृहस्पतिवार को गांव की माया देवी, फूलपती और भोदे का परिवार खपरैल के पुराने मकान में गुजर बसर करता था। बृहस्पतिवार की रात में हो रही बरसात के दौरान इन परिवारों के लोग सोने की तैयारी कर रहे थे। इसी बीच खपरैल की पुरानी मकान से लकड़ियां गिरने लगीं। खतरे की आशंका भांप तीनों परिवार के लोग तुरंत सामान छोड़कर बाहर निकल गए। कुछ ही देर में इनके मकान भर भराकर गिर गए। बरसात में मकान गिरने से इन परिवारों को अब रहने के लिए कोई जगह नहीं बची है। अचानक घर गिरने की वजह से उसमें रखे सभी सामान भी खराब हो गए। ग्राम प्रधान ने इस संबंध में बताया कि पीड़ित परिवारों को हर संभव मदद का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed