फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   डीएम ने गांवों का निरीक्षण किया

डीएम ने गांवों का निरीक्षण किया

Tue, 03 Jul 2018 08:56 PM IST
Updated Tue, 03 Jul 2018 08:56 PM IST
विज्ञापन
डीएम ने गांवों का निरीक्षण किया
प्रधान के जरिए शौचालय निर्माण पर जताई नाराजगी
विज्ञापन

डीएम ने मेंहदावल के बानडूमर और गगनईबाबू गांव का निरीक्षण किया
अधूरे शौचालय निर्माण पर जिम्मेदारों को दी हिदायत
अमर उजाला ब्यूरो
मेंहदावल। डीएम भूपेंद्र एस चौधरी और एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने मंगलवार को मेंहदावल के बानडूमर और गगनईबाबू गांव का निरीक्षण किया। इस दौरान स्वच्छ भारत मिशन के तहत बनने वाले शौचालय निर्माण के प्रगति की जानकारी हासिल की।

डीएम सबसे पहले ग्राम पंचायत बानडूमर पहुंचे जहा पर स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालयों के निर्माण की स्थिति देखी। बानडूमर ग्राम पंचायत के टोला तिवारीपुर में 74 शौचालय बनाए गए हैं। इनमें कुछ शौचालय प्रयोग में नहीं लाए जा रहे थे। डीएम ने लाभार्थी को शौचालय का प्रयोग करने की हिदायत दी। इसके बाद डीएम गगनईबाबू पहुंचे। यहां पर पूर्व में 25 शौचालय निर्मित हुए थे। प्रधान की देखरेख में 72 शौचालयों का निर्माण कराया जा रहा था। डीएम ने अधूरे शौचालय पर नाराजगी जताई। डीएम ने शेष रकम लाभार्थी के खाते में भेजने तथा लाभार्थी को ही शौचालय निर्माण पूर्ण कराने की जिम्मेदारी देने के लिए डीपीआरओ आलोक प्रियदर्शी को निर्देशित किया। उन्होंने इस बात पर भी नाराजगी जताई कि जब शौचालय की धनराशि लाभार्थी के खाते में सीधे भेजा गया है तो निर्माण कार्य प्रधान कैसे करा रहे हैं। डीएम ने मामले की विस्तृत रिपोर्ट डीपीआरओ से मांगी है। इस दौरान खंड विकास अधिकारी चंद्रशेखर प्रसाद, तहसीलदार राजेश कुमार गुप्ता, नायब तहसीलदार वाचस्पति सिंह, एडीओ पंचायत मैनुद्दीन सिद्दीकी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed