{"_id":"66ec72149667e95d03075cd4","slug":"11-candidates-filed-nomination-papers-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-121015-2024-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: 11 प्रत्याशियों ने दाखिल किया नामांकन पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: 11 प्रत्याशियों ने दाखिल किया नामांकन पत्र
Fri, 20 Sep 2024 12:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Fri, 20 Sep 2024 12:18 AM IST
विज्ञापन
- एक अक्तूबर को होना है जनपद बार एसोसिएशन का चुनाव
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। दीवानी न्यायालय परिसर में जनपद बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में नामांकन पत्र दाखिल करने के अंतिम दिन अध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, महामंत्री समेत कुल 11 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया है।
बृहस्पतिवार को अध्यक्ष पद पर तीन, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर दो, महामंत्री पद पर तीन, उपाध्यक्ष दो पद पर एक, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर एक, कोषाध्यक्ष पद पर एक प्रत्याशी ने नामांकन दाखिल किया। शुक्रवार को प्रत्याशियों के नामांकन पत्रों पर आपत्ति आमंत्रित और नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। यह जानकारी चुनाव अधिकारी सुनील कुमार चौधरी ने दी है।
बताया कि जनपद बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में नामांकन दाखिल करने के अंतिम दिन अध्यक्ष पद पर मोहम्मद मोकर्रम, सन्तोष कुमार चौधरी, शशि कुमार ओझा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर मोहम्मद कासिम अंसारी, सुधाकर मिश्रा, महामंत्री पद पर दुर्गेश नारायण मिश्र, सुधीर कुमार श्रीवास्तव, राणा रविंद्र सिंह, उपाध्यक्ष दो पद पर सतीश कुमार, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर सुरेंद्र यादव, कोषाध्यक्ष पद पर वेद प्रकाश पांडेय ने समर्थकों के साथ वरिष्ठ अधिवक्ता समिति अध्यक्ष जुम्मन खां के समक्ष नामांकन पत्र दाखिल किया।
विज्ञापन
पूरे दिन परिसर में प्रत्याशियों के नामांकन पत्र दाखिल करने का सिलसिला चलता रहा। संयुक्त मंत्री प्रशासन, संयुक्त मंत्री प्रसार, संयुक्त मंत्री पुस्तकालय तथा वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य एवं कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य तथा उपाध्यक्ष दो पद में से एक पद पर किसी भी प्रत्याशी ने नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया है। 21 सितंबर को प्रत्याशी अपना नाम वापस ले सकते हैं। एक अक्तूबर को मतदाता अधिवक्ता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इस अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता समिति के सदस्य दिनेश चन्द्र राय, हरिशंकर राय, कृष्ण मोहन मिश्र उपस्थित रहे।
होर्डिंग न हटाने वालों पर होगी कार्रवाई
वरिष्ठ अधिवक्ता समिति के अध्यक्ष जुम्मन खां तथा समिति के सदस्यों ने कहा कि परिसर में प्रत्याशियों का बैनर पोस्टर होर्डिंग लगाना वर्जित है। इसका अनुपालन न किए जाने पर उनके विरुद्ध कार्यवाही होगी। यदि किसी प्रकार की दावत, चाय पार्टी या अन्य तरह के प्रलोभन की सूचना मिलती है तो उस प्रत्याशी पर कार्रवाई निश्चित होगी।