{"_id":"618ac121ce2d8a681b4bdf6d","slug":"10442-people-vaccinated-khalilabad-news-gkp4157952136","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना टीकाकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना टीकाकरण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
10,442 लोगों को लगाई गई कोरोनारोधी वैक्सीन
संतकबीरनगर। जिले के 11 स्वास्थ्य केंद्रों समेत 40 गांवों में मंगलवार को कोरोनारोधी टीकाकरण शिविर का आयोजन हुआ। टीकाकरण का कुल लक्ष्य 23,100 रखा गया था जिसके सापेक्ष 10,442 लोगों को वैक्सीन लगाई गई।
सीएमओ डॉ. इंद्र विजय विश्वकर्मा ने बताया कि कोविड-19 टीकाकरण के तहत मंगलवार सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक टीकाकरण किया गया। जिला अस्पताल, सीएचसी खलीलाबाद, पीएचसी पौली, सीएचसी नाथ नगर, सीएचसी सांथा, सीएचसी सेमरियावां, सीएचसी मेंहदावल, सीएचसी हैंसर, पीएचसी बेलहर, पीएचसी बघौली समेत 40 गांवों में शिविर लगाकर टीकाकरण किया गया। उन्होंने बताया कि खलीलाबाद सीएचसी पर टीकाकरण का कुल लक्ष्य 2600 रखा गया था। जिसके सापेक्ष 775 लोगों को टीका लगाया गया। पौली में 2400 के सापेक्ष 590, नाथनगर में 2600 के सापेक्ष 850, सांथा में 2500 के सापेक्ष 1150, सेमरियावां में 2500 के सापेक्ष 1010, मेंहदावल में 2600 के सापेक्ष 1000, हैंसर बाजार में 2000 के सापेक्ष 1292, बेलहर में 2600 के सापेक्ष 1250, बघौली में 2500 के सापेक्ष 1805, जिला अस्पताल के एमसीएच विंग में 600 के सापेक्ष 620 और उप स्वास्थ्य केंद्र मगहर में 200 के सापेक्ष 100 लोगों को वैक्सीन लगाई गई।