फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   तीस अप्रैल तक बिजली भुगतान करना आवश्यक

बिजली बिल जमा करें नहीं तो कटेगी आरसी : एक्सईएन

Mon, 15 Apr 2019 11:48 PM IST
Santkabirnagar Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Mon, 15 Apr 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
तीस अप्रैल तक बिजली भुगतान करना आवश्यक
S - फोटो : Getty Images
बखिरा। मेंहदावल उपखंड के अंतर्गत ओटीएस कराने वाले कुल 1900 उपभोक्ता अभी तक बिजली बिल का भुगतान नहीं करा सके है। ओटीएस कराने वाले समस्त उपभोक्ता सरचार्ज छूट के साथ 30 अप्रैल तक बिल का भुगतान करा दें। ऐसा नहीं करने वालों के साथ विभाग मुकदमा दर्ज कराने समेत अन्य कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता विद्युत योगेंद्र चतुर्वेदी ने कहा कि शासन ने उपभोक्ताओं को बिजली बिल में सरचार्ज छूट की एक बड़ी राहत देते हुए ओटीएस योजना की शुरुआत की है। उपभोक्ताओं ने इस योजना का बढ़ चढ़कर लाभ लिया। इसके बावजूद अभी भी बखिरा में भगवानपुर, बुंदीपार, मेडरापर, अमरडोभा, लेडुआ-महुआ समेत अन्य गांवों में 275 उपभोक्ताओं समेत मेंहदावल विद्युत उपखंड में अभी भी ओटीएस में पंजीकृत कुल 1900 उपभोक्ताओं ने बिल भुगतान की प्रक्रिया शुरू नहीं किया है जबकि उपभोक्ता हित में विभाग द्वारा इस योजना की तिथि को दो बार बढ़ाया जा चुका है। इस योजना की अंतिम तिथि आगामी 30 अप्रैल तक है। ओटीएस में पंजीकृत ग्राहक द्वारा बिल का समायोजन कराने में असफल रहने पर दो हजार रजिस्ट्रेशन शुल्क जब्त कर लिया जाएगा। इसके साथ ही विभाग कार्रवाई की अगली प्रक्रिया की शुरुआत करेगा। कार्रवाई के अंतर्गत लाइन विच्छेदन, आरसी जारी करना, मुकदमा की प्रक्रिया की शुरुआत की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed