फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   एक बार फिर मिला अधिवक्ताओं को आश्वासन

एक बार फिर मिला अधिवक्ताओं को आश्वासन

Thu, 03 Jan 2019 12:05 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jan 2019 12:05 AM IST
विज्ञापन
एक बार फिर मिला अधिवक्ताओं को आश्वासन
एक बार फिर मिला अधिवक्ताओं को आश्वासन
विज्ञापन

उप निबंधक ने सोमवार से तहसील में बैठने का किया वादा
अमर उजाला ब्यूरो
हैंसर। धनघटा तहसील परिसर में ही उप निबंधक कार्यालय लाए जाने की मांग पर अधिवक्ताओं को एक बार फिर आश्वासन मिला है। अधिवक्ताओं ने मंगलवार को सीडीओ को पत्र देकर कार्रवाई की मांग की थी। बुधवार को एआईजी स्टांप ने तहसील परिसर पहुंचकर अधिवक्ताओं को जल्द ही यहां उपनिबंधक कार्यालय स्थानांतरित करने का आश्वासन दिया।

तीन माह से धनघटा तहसील के अधिवक्ता आंदोलित है। भूख हड़ताल करने वाली अधिवक्ता शांता श्रीवास्तव को 27 अक्तूबर को विधायक ने जल्द ही रजिस्ट्री कार्यालय तहसील में लाए जाने का आश्वासन दिया तो उन्होंने अनशन समाप्त कर दिया था, लेकिन जब विधायक का वादा पूरा नहीं हुआ तो अधिवक्ताओं ने फिर आंदोलन शुरू कर दिया। मंगलवार को अधिवक्ताओं ने संपूर्ण समाधान दिवस में सीडीओ को पत्र देकर कहा कि बुधवार को यदि उप निबंधक कार्यालय तहसील में नहीं लाई गई तो बृृहस्पतिवार को रजिस्ट्री कार्यालय का सामान वह उठा लाएंगे। बुधवार को सहायक आयुक्त स्टांप त्रिवेणी प्रसाद सिंह और रजिस्टार महमूद खान तहसील परिसर पहुंचे। उन्होंने सोमवार को कार्यालय तहसील में लाए जाने का भरोसा दिया। इसके बाद अधिवक्ताओं ने वृहस्पतिवार को होने वाले आंदोलन को रोकते हुए एक मौका और दिया। तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राधेश्याम मौर्य ने बताया कि सोमवार को रजिस्ट्री कार्यालय तहसील परिसर में लाए जाने का आश्वासन उप निबंधक ने दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed