फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   किसानों की आय बढ़ने से आएगी खुशहाली: सासंद

किसानों की आय बढ़ने से आएगी खुशहाली: सासंद

Wed, 04 Oct 2017 11:07 PM IST
Updated Wed, 04 Oct 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
किसानों की आय बढ़ने से आएगी खुशहाली: सासंद
हैंसर। बीज ग्राम योजना के तहत धनघटा के तहसील बाग में कृषि विभाग ने बुधवार को आयोजित कृषक प्रशिक्षण में सांसद शरद त्रिपाठी ने वैज्ञानिक तरीके से खेती कर पैदावार बढ़ाने की अपील की। सांसद ने मौजूद लोगों को स्वच्छ भारत, गरीबी मुक्त भारत, भ्रष्टाचार मुक्त भारत, आतंकवाद मुक्त भारत, संप्रदाय मुक्त भारत, जातिवाद मुक्त भारत बनाने का संकल्प दिलाया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जिस तरह नौ अगस्त 1942 को हमारे पूर्वजों ने अंग्रेजों को भारत से भगाने का संकल्प लेकर तब तक दम नहीं लिया जब तक अंग्रेज इस देश से चले नहीं गए, उसी तरह का संकल्प लेकर हमे नए भारत का निर्माण करना है। उन्होंने कहा कि धनघटा के रमजगला में 400 केवीए का विद्युत सब स्टेशन, रामजानकी मार्ग को नेशनल हाईवे बनाने तथा जल मार्ग से बिड़हर घाट को जोड़ने की मंजूरी सरकार ने दे दी है। जिस पर जल्द ही काम शुरू हो जाएगा। विधायक श्रीराम चौहान ने कहा कि किसानों की आय दो गुना करने और उनके उत्पाद का सही दाम दिलाने के लिए सरकार कदम उठा चुकी जिसका परिणाम जल्द ही दिखने लगेगा। मेंहदावल के विधायक राकेश सिंह बघेल ने कहा कि कृषि विशेषज्ञों से जानकारी लेकर खेती करने से उत्पादन बढ़ेगा। कार्यक्रम के आयोजक डॉक्टर अरविंद सिंह ने आए हुए अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि पैदावार बढ़ाने के लिए जैविक खाद का प्रयोग और समय समय पर फसलों में जरूरत के अनुसार दवाओं का छिड़काव करना आवश्यक है। इस मौके पर धनघटा तहसील के 482 किसानों को ऋण मोचन प्रमाण पत्र वितरित किया गया। कार्यक्रम में सीडीओ हाकिम सिंह, डॉक्टर महेश पाल, डॉक्टर एसएस कश्यप, डॉक्टर उमेश, डॉक्टर दिनेश कुमार ने किसानो को खेती के संबंध में जानकारी दी। इस अवसर पर भाजपा नेता बब्बन शर्मा, हेमंत चतुर्वेदी, लालशरण सिंह, उमेश सिंह, राममिलन यादव, बद्री यादव, अनिरुद्ध शुक्ल, दिलीप राय, महेंद्र नाथ राय, कैलाश मिश्र, राघवेंद्र श्रीवास्तव, गणेश पांडेय, कपिलदेव कन्नौजिया, दिलीप राय, संजय सिंह, चिक्कन सिंह, बाबूलाल पांडेय, दीपेंद्र पाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed