{"_id":"668d7a56349e5a9b9903f9f3","slug":"10-technical-assistants-will-help-in-maintaining-online-attendance-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-117407-2024-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: ऑनलाइन हाजिरी लगाने में मदद करेंगे 10 तकनीकी सहायक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: ऑनलाइन हाजिरी लगाने में मदद करेंगे 10 तकनीकी सहायक
Tue, 09 Jul 2024 11:28 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Tue, 09 Jul 2024 11:28 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मेंहदावल। शासन के निर्देश पर प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों के अध्यापक व अध्यापिकाओं को ऑनलाइन उपस्थिति देना अब अनिवार्य हो गया है। सभी विद्यालयों में ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज कराए जाने के लिए टेबलेट भी दिए हैं। क्षेत्र में ऑनलाइन हाजिरी लगाने में दिक्कत न हो इसके लिए बीईओ ने दस तकनीकी सहायक तैनात किए है।
खंड शिक्षा अधिकारी ज्ञानचंद्र मिश्र ने कहा कि ऑनलाइन हाजिरी लगाने में दिक्कत न हो इसके लिए दस तकनीकी सहायक ग्राम पंचायत स्तर पर तैनात किया है। एआरपी गिरिजेश त्रिपाठी को नन्दौर, प्रेमनाथ पांडेय को जब्बार, वशिष्ठ प्रसाद को बढ़या ठाठर, सुशील कुमार त्रिपाठी को बेलौली, रामहरि को परसा पांडेय, विपिन कुमार सिंह को सांडे कला, रजनीश कुमार शुक्ल पंकज कुमार त्रिपाठी को भीटिया कला, आशुतोष सिंह व प्रशांत कश्यप को बनकटा में भी तैनात किया गया है। यह लोग प्रेरणा एप में हाजिरी लगाने में मदद करेंगे।
बीईओ ने ऑनलाइन हाजिरी के खूबी के बारे में बताते हुए कहा कि इससे बहुत सारे लाभ होंगे। जैसे हम लोग पहले मैनुअल में भेजते थे, डाक जाती थी अब सीधे ऑनलाइन जाएगा और हमारे पास एक डाटा होगा। हम डाटाबेस पर काम कर पाएंगे। अनुशासनहीनता भी ठीक होगी। शिक्षक के लिए भी अच्छा होगा कि उनको बहुत सारा पेपर वर्क नहीं करना होगा। फिलहाल 15 तारीख तक आधे घंटे तक की छूट दी गई है।