फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   10 players selected for state level football competition

Sant Kabir Nagar News: प्रदेश स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता के लिए 10 खिलाड़ी चयनित

Thu, 09 Nov 2023 02:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Thu, 09 Nov 2023 02:14 AM IST
विज्ञापन
10 players selected for state level football competition
प्रदेश स्तरीय फुटवाल प्रतियोगिता में चयनित हुई ​खिलाड़ी।
संतकबीरनगर। गोरखपुर में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय सीनियर महिला वर्ग फुटबाल प्रतियोगिता में जिले के 10 खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगी। इन खिलाड़ियों का चयन मंडल स्तर पर हुए ट्रायल में हुआ है। खिलाड़ियों के चयन पर स्टेडियम के लोगाें ने बधाई दी है।
विज्ञापन

उप क्रीड़ा अधिकारी दिलीप कुमार ने बताया कि गोरखपुर में 18 से 25 नवंबर के बीच प्रदेश स्तरीय सीनियर महिला वर्ग फुटबाल प्रतियोगिता होनी है। जिला स्तर से मंडल स्तर तक खिलाड़ियों का ट्रायल हुआ है। जिले से 10 खिलाड़ियों का चयन हुआ है। इनमें मुस्कान गुप्ता, अंशिका, शिखा, मोनिका यादव, संजना कन्नौजिया, नाजिया महमूद, नैना मोदनवाल, रूपा राजभर, श्रेया सिंह, स्तुति शामिल हैं। साथ ही बस्ती मंडल से कुल 18 खिलाड़ी चयनित हैं। उनमें बस्ती से कांती, कंचन, प्रीति भारती, गरिमा, मुस्कान पांडेय, अंशिका यादव, ऋशिका कन्नौजिया, रिया सिंह शामिल हैं। उन्होंने बताया कि यह सभी खिलाड़ी टीम मैनेजर प्रमोद जायसवाल के नेतृत्व में प्रतिभाग करेंगी। इन खिलाड़ियों को प्रतिदिन स्टेडियम में अभ्यास कराया जा रहा है। खिलाड़ियों के चयन पर रमेश कुमार, यादवेंद्र यादव, विमलेश ध्रुव, मनोज यादव, सुमन यादव, वीके विश्वास, चंद्रबली यादव, रामलाल आदि ने खुशी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed