फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   10 panchayat sectary tarnsferred

सीडीओ के निर्देश पर हुई कार्रवाई

Mon, 01 Jul 2019 10:06 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jul 2019 10:06 PM IST
विज्ञापन
10 panchayat sectary tarnsferred
10 ग्राम पंचायत सचिवों का तबादला
विज्ञापन

- सचिवों को बराबर गांव आवंटन का सीडीओ ने दिया है निर्देश
- ग्राम विकास अधिकारियों का भी होगा तबादला
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। सीडीओ की सख्ती के बाद ग्राम पंचायत सचिवों का तबादला शुरू हो गया है। डीपीआरओ ने 10 ग्राम पंचायत अधिकारियों का तबादला दूसरे ब्लॉकों के लिए कर दिया है। इसके अलावा सचिव का कार्य देख रहे ग्राम विकास अधिकारियों के तबादला की भी सूची बन रही है।
ग्राम पंचायत सचिव पद पर पंचायतीराज विभाग के ग्राम पंचायत अधिकारियों के अलावा ग्राम्य विकास विभाग में कार्यरत ग्राम विकास अधिकारियों को भी तैनाती मिलती है। लंबे समय से एक ही ब्लॉक में जमे इन कर्मचारियों ने अपनी पहुंच व प्रभाव का इस्तेमाल करते हुए मनमानी तरीके से ग्राम पंचायतों का आवंटन करा लिया है। कहीं-कहीं तो एक ही सचिव के पास 10 से 12 गांवों का चार्ज है। सीडीओ बब्बन उपाध्याय ने जिले का चार्ज संभालते ही सबसे पहले इन ग्राम पंचायत सचिवों को ही बराबर-बराबर गांव आवंटित करने का निर्देश दिया था। इसके बाद से ही सचिव अपना तबादला रुकवाने के लिए कोशिश में जुटे हैं। परंतु सीडीओ की सख्ती को देखते हुए डीपीआरओ ने सोमवार को 10 ग्राम पंचायत सचिवों के तबादले का आदेश निर्गत कर दिया। वहीं जिला विकास अधिकारी रविंद्रनाथ सिंह ने बताया कि तबादला के लिए सूची बनाई जा रही है जल्दी ही आदेश निर्गत कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

इस संबंध में सीडीओ बब्बन उपाध्याय ने कहा कि सचिवों के पास अतिरिक्त चार्ज होने के कारण प्रधानमंत्री आवास व शौचालय जैसी महत्वपूर्ण योजनाओं का संचालन भी ठीक प्रकार से नहीं हो पा रहा था। इसीलिए सभी को बराबर गांव आवंटित किए जाने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
इन सचिवों का हुआ तबादला
डीपीआरओ आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि खलीलाबाद ब्लॉक से भारती शर्मा को बघौली, आनंद मोहन को मेंहदावल, रामसुमिरन को नाथनगर, सेमरियांवा ब्लॉक से सभाजीत यादव को खलीलाबाद, हैंसर बाजार ब्लॉक से राजेश कुमार यादव को पौली, नाथनगर ब्लॉक से जितेंद्र नाथ त्रिपाठी को पौली, सांथा ब्लॉक में तैनात नजीर अहमद को बघौली, सेमरियांवा ब्लॉक से रामप्यारे को सांथा, बघौली ब्लॉक से संजय कुमार को मेंहदावल और नाथनगर ब्लॉक से गजानन पाल को मेंहदावल ब्लॉक में स्थानांतरित किया गया है। डीएम के अनुमोदन के बाद यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed