फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   10 Panchayat buildings will be built, land will be purchased

Sant Kabir Nagar News: 10 पंचायत भवन बनेंगे, खरीदी जाएगी जमीन

Fri, 14 Jun 2024 12:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Fri, 14 Jun 2024 12:51 AM IST
विज्ञापन
10 Panchayat buildings will be built, land will be purchased
संतकबीरनगर। जनपद में जमीन खरीदकर 10 ग्राम पंचायतों में पंचायत भवन बनाया जाएगा। जिला पंचायत राज अधिकारी ने भूमि दर निर्धारित करने के लिए समिति गठित कर दी है।
विज्ञापन

जनपद के कुल नौ विकास खण्ड के 730 ग्राम पंचायतों 663 ग्राम पंचायतों में पंचायत भवन बनकर तैयार है। जबकि भूमि की अनुपलब्धता के कारण कई ग्राम पंचायतों में पंचयत भवन नहीं है। इसके कारण सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में दिक्कत आती है। 10 ग्राम पंचायतों में भूमि को क्रय कर पंचायत भवन बनाए जाने की कार्यवाही शुरू कर दी गई है। इसके लिए अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) की अध्यक्षता में समिति का गठन किया जा चुका है। बेलहर कला के ग्राम पंचायत परसी गनवरिया,अशरफपुर, मनिकपार, मुण्डेरा शुक्ल, संठी, मेंहदावल के नगपुर, पचनेवरी, रक्शा, बरईपुर, और निहैता में पंचायत भवन बनाए जाएंगे। जनपद के 54 ग्राम पंचायतों में पंचायत भवन निर्माणाधीन है।
विज्ञापन


विकास खंड निर्मित पंचायत भवन निर्माणाधीन पंचायत भवन
बघौली 78 3
बेलहर कला 57 8
हैंसर बाजार 64 3
खलीलाबाद 81 15
मेंहदावल 66 1
नाथनगर 95 8
पौली 49 5
सांथा 65 6
सेमरियावां 108 5

जनपद के दस ग्राम पंचायतों में भूमि खरीद कर पंचायत भवन का का निर्माण होना है। भूमि दर के निर्धारण के लिए अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) की अध्यक्षता में समिति का गठन कर दिया गया है। ग्राम परासी गनवरिया, अशरफपुर, मनिकपार, मुण्डेरा शुक्ल, संठी, नगपुर समेत अन्य ग्राम पंचायतों में पंचायत भवन बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अविनाश कुमार, डीपीआरओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed