फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   10 bigha wheat crop burnt to ashes due to spark coming out from the combine

Sant Kabir Nagar News: कंबाइन से निकली चिगांरी से 10 बीघा गेहूं की फसल राख

Sun, 07 Apr 2024 12:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sun, 07 Apr 2024 12:16 AM IST
विज्ञापन
10 bigha wheat crop burnt to ashes due to spark coming out from the combine
- बेलहर क्षेत्र के जिगिना व गोइठहा गांव में लगी आग
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
सांथा/ बेलहर। बेलहर क्षेत्र के जिगिना और गोइठहा गांव में शनिवार की दोपहर खेत में कंबाइन से निकली चिंगारी से गेहूं की कटाई करते समय अचानक आग लग गई। जिससे 10 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। ग्रामीणों के अथक प्रयास के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया गया। आग बुझने पर किसानों ने राहत की सांस ली।
क्षेत्र के जिगिना और गोइठहा के सीवान में स्थित खेत में कंबाइन से गेहूं की कटाई चल रही थी। उसी दौरान कंबाइन से चिंगारी निकली और गेहूं की कटाई करते समय अचानक आग लग गई। आग देखते-देखते अन्य खेत में फैल गया। ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया। इस दौरान करीब आधे घंटे कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह से आग पर काबू पाया गया। आग की घटना से 10 बीघा गेहूं की फसल जल गई है।
विज्ञापन

जिगिना और गोइठहा गांव निवासी पप्पू तिवारी का तीन बीघा, मुस्तफा का एक बीघा, एजाज अहमद का एक बीघा, खुर्शीद अहमद का एक बीघा, लख्खू तिवारी का दो बीघा, पुनीत तिवारी की दो बीघा फसल जलकर राख हो गई। हल्का लेखपाल मनोज गोस्वामी व उपेन्द्र यादव ने बताया कि आग से फसल का नुकसान हुआ है। उसका आकलन किया जा रहा है। पीड़ितों की हर संभव मदद की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed