फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   10 bigha wheat crop burnt due to short circuit

Sant Kabir Nagar News: शार्ट सर्किट से 10 बीघा गेहूं की फसल जली

Thu, 27 Mar 2025 11:27 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Thu, 27 Mar 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
10 bigha wheat crop burnt due to short circuit
बेलहर थाना क्षेत्र के करमा कला में गेंहू की फसल में लगी आग
बेलहर। करमा कला में बृहपतिवार की शाम शार्ट सर्किट से फसल में आग लग गई। इसमें किसानों का दस बीघा गेहूं जल गया। सूचना देने के बाद भी दमकल की गाड़ी नहीं पहुंची। एसओ बेलहर व एसडीएम मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने के प्रयास में जुटे रहे।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की देर शाम करमा कला सीवान में बिजली के तार में शार्ट सर्किट से चिंगारी निकलने लगी, जिससे गेहूं की खड़ी फसल में आग पकड़ ली। ग्रामीणों ने आग की सूचना दमकल विभाग को दी, आग बुझाने में जुट गए।
विज्ञापन

जब तक आग पर काबू पाया गया तब तक समदा निवासी अब्दुल गनी का दो बीघा, अली अहमद दो बीघा, अजीज का दो बीघा,मोहम्मद जहीर दो बीघा, अब्दुल कलाम दो बीघा, गेहूं जलकर राख हो गया। थोड़ी देर बाद एसओ बेलहर रजनीश राय व एसडीएम मौके पर पहुंचें, लेकिन दमकल की गाड़ी न पहुंचने के कारण ग्रामीणों में आक्रोश दिखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed