{"_id":"58cad0384f1c1b4437329fd2","slug":"10-742-students-left-out-hindi-first-paper","type":"story","status":"publish","title_hn":"10,742 छात्रों ने छोड़ दिया हिंदी का पहला प्रश्नपत्र ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
10,742 छात्रों ने छोड़ दिया हिंदी का पहला प्रश्नपत्र
Sant Kabir Nagar
Updated Thu, 16 Mar 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में बोर्ड की परीक्षा देतीं छात्राएं।
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) की परीक्षा गुरुवार को शुरू हुई। परीक्षा के पहले दिन हाईस्कूल में हिंदी विषय में नामांकित कुल 37,140 में से 6742 छात्रों ने हिंदी का पेपर नहीं दिया। वहीं इंटरमीडिएट सैन्य विज्ञान प्रथम प्रश्न पत्र के पांच परीक्षार्थियों ने भी परीक्षा छोड़ दी है।
शाम की पाली में इंटर हिंदी प्रथम प्रश्नपत्र की परीक्षा हुई। इसमें भी 29,126 में से 4,000 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा की शुुचिता बनी रहे, इसके लिए जिलाधिकारी रमाकांत पांडेय, जिला विद्यालय निरीक्षक शिव कुमार ओझा, बीएसए गजराज यादव लगातार भ्रमण पर रहे। हालांकि सचल दल की दो टीमें वाहन के अभाव में नहीं निकली।
डीआईओएस शिव कुमार ओझा ने बताया कि हाईस्कूल में खलीलाबाद तहसील क्षेत्र में 2625 परीक्षार्थियों, मेंहदावल में 1360 तथा धनघटा तहसील क्षेत्र में 2757 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ी है। इसके अलावा प्रथम पाली में इंटरमीडिएट सैन्य विज्ञान के पांच परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ी है। कई विद्यालयों का भ्रमण कर देखा गया जहां पर शांति पूर्वक परीक्षा होती मिली।