फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   1.20 lakh loot

किराने की दुकान से लूट ले गए 1.20 लाख

Sat, 21 Nov 2020 10:27 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 Nov 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
1.20 lakh loot
किराने की दुकान से लूट ले गए 1.20 लाख
विज्ञापन

पीड़ित दुकानदार ने गांव के ही कुछ लोगों पर मढ़ा आरोप
पुलिस ने सूचना मिलने से किया इनकार
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। क्षेत्र के बघौड़ा गांव के तूफानी चौराहे पर संचालित किराने की एक दुकान में घुसकर कुछ लोगों ने लूटपाट की। पीड़ित दुकानदार ने 1.20 लाख रुपये दुकान से लूट ले जाने का आरोप मढ़ा है। पीड़ित ने पुलिस को सूचना देने की बात कही। जबकि पुलिस ने सूचना मिलने से इन्कार किया।

पीड़ित महेंद्र पुत्र रामसुभग का आरोप है कि वह अपने गांव के पास स्थित तूफानी चौराहे पर किराने की दुकान संचालित करते हैं। इसके साथ थोक रेट से गल्ले की भी खरीद-फरोख्त करते हैं। शुक्रवार की रात वह छठ पूजा देखने के लिए बगल के गांव गौरापार गए हुए थे। घर पर उनकी पत्नी व बच्चे मौजूद थे। आरोप है कि रात करीब दस बजे उनके गांव के ही निवासी कुछ लोग दुकान पर पहुंचे और दरवाजा खटखटा कर पत्नी से दरवाजा खोलने के लिए कहा। पत्नी जब दरवाजा खोली तो वह लोग दुकान के अंदर घुस गए और गल्ले में रखे एक लाख बीस हजार रुपये लेकर फरार हो गए। पीड़ित ने घटना की जानकारी पुलिस को दे दी है। एसओ आरके गौतम ने इस तरह की किसी भी घटना की जानकारी होने से इन्कार किया। उन्होंने कहा कि तहरीर मिलेगी तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed