फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sania Akhtar and Saurabh Kant Story anniversary pictures viral woman accused of honeytrap

Sania-Saurabh: सौरभ ने सानिया का हाथ पकड़ नचाया, माथे पर चूमा...गले लगाया; पति का हनीट्रैप वाला आरोप कितना सच?

Fri, 25 Aug 2023 01:21 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 25 Aug 2023 01:21 PM IST
सार

वीडियो दोनों की सालगिरह का बताया जा रहा है, जिसमें सौरभ और सानिया डांस करते हुए नजर आ रहे है। सौरभ हाथ पकड़कर सानिया को नचा रहा है और फिर गले लगाता है।

विज्ञापन
Sania Akhtar and Saurabh Kant Story anniversary pictures viral woman accused of honeytrap
सानिया अख्तर और सौरभकांत - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

पाकिस्तान की सीमा हैदर की तरह ही बांग्लादेश से पति के खातिर नोएडा आई सानिया अख्तर के मामले में रोज नए-नए खुलासे हो रहे हैं। अब सानिया अख्तर और सौरभ का नया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो दोनों की सालगिरह का बताया जा रहा है, जिसमें सौरभ और सानिया डांस करते हुए नजर आ रहे है। सौरभ हाथ पकड़कर सानिया को नचा रहा है और फिर गले लगाया और माथे पर चूमता है। वहीं अब सौरभकांत का कहना है कि सानिया ने उसको हनीट्रैप में फंसाया है।

विज्ञापन

बांग्लादेश से पति की तलाश में नोएडा पहुंची सानिया अख्तर और सौरभ ने एक बार फिर पुलिस के सामने अपना पक्ष रखा। गुरुवार को सानिया और सौरभ का पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो दोनों की सालगिरह का बताया जा रहा है। वहीं सानिया ने एक बार फिर साफ किया है कि बगैर सौरभ के वह बांग्लादेश नहीं जाएगी। नोएडा पुलिस की महिला इकाई मामले की जांच में जुटी है। पुलिस अधिकारियों के सामने सानिया ने फिर से दावा किया है कि सौरभ ने धर्म परिवर्तन कर निकाह किया था। वहीं सौरभकांत का कहना है कि सानिया ने उनको हनीट्रैप में फंसाया है। सानिया का स्पष्ट कहना है कि वह न्याय न मिलने तक जाने के लिए तैयार नहीं हैं। वह पूरे दस्तावेज के साथ भारत आई है। इससे पहले भी वह मई महीने में नोएडा आई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर सौरभ और सानिया दो वीडियो वायरल हुए। पहले वीडियो में सौरभकांत सानिया के साथ शादी की पहली सालगिरह मना रहे हैं। इसमें उनके साथ दो और लोग नजर आ रहे है। जश्न मनाते हुए दोनों एक दूसरे को केक खिलाते दिख रहे हैं। दोनों के साथ कोई बच्चा नजर नहीं आ रहा है। दूसरे वीडियो में सौरभकांत और सानिया डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। दोनों एक दूसरे के बेहद करीब लग रहे हैं।

विज्ञापन

सानिया और उसके परिजनों पर ब्लैकमेलिंग के लगाए आरोप 
बांग्लादेश से एक साल के बच्चे के साथ नोएडा आई सानिया अख्तर व सौरभ कांत तिवारी दोनों ने बुधवार को पुलिस अधिकारियों के सामने अपना पक्ष रखा। सानिया अख्तर का दावा है कि डीसीपी के सामने दोनों लोग उपस्थित हुए और सौरभ ने वहां माना कि उसने धर्म परिवर्तन कर शादी की थी और बच्चा उसका है। हालांकि साथ रखने से अब मना कर रहा है। सानिया का कहना है कि जिंदगी भर सौरभ के साथ रहूंगी और इसे छोडूंगी नहीं। शादी किया है तो उसे निभाना पड़ेगा। मेरे बेटे को इसके पिता की जरूरत है। वहीं सौरभ अभी भी सानिया व उसके परिजनों पर ब्लैकमेल करने के आरोप लगाए हैं।

 

टूरिस्ट वीजा पर सानिया आई है भारत
नोएडा पुलिस की टीम लगातार दोनो लोगों से बातचीत कर रही है और दोनों से सबूत लेकर इकट्ठा कर रही है। दरअसल सानिया अख्तर छह महीने के टूरिस्ट वीजा पर भारत आई है और सौरभ की तलाश उसने अपने स्तर पर की। जब सौरभ का पता नहीं चला तब वह महिला थाने में जाकर इस मामले की शिकायत की। सानिया का दावा है कि जब वह भारत आई तब सौरभ के बारे में शादीशुदा होने का पता चला और उसका 20 साल का एक बेटा भी है। सानिया को पुलिस सुरक्षा में नोएडा के एक सेंटर पर रखा गया है।

नोएडा पुलिस पर भरोसा, सच आएगा सामने 
इस मामले में सानिया का कहना है कि उसे नोएडा पुलिस पर पूरा भरोसा है। नोएडा पुलिस की जांच में सच्चाई सामने आएगी। सानिया ने वकील भी हायर किया है और वकील के साथ कानून की लड़ाई लड़ने की बात कह रही है। सानिया ने कहा उसके पास सभी तरह के सबूत हैं और सबूत लेकर भारत आई है। उसे न्याय चाहिए।

यह है मामला
सानिया अख्तर ने पुलिस से शिकायत की है कि सौरभकांत ढाका की एक कंपनी कल्टी मैक्स एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड में काम करता था और इसी दौरान 14 अप्रैल 2021 को सौरभ ने बांग्लादेश में ही मेरे साथ निकाह किया था। फिर उसे  छोड़ कर भारत आ गया। सौरभ बांग्लादेश में 4 जनवरी 2017 से 24 दिसंबर 2021 रहा था। अब सानिया एक साल के बेटे के साथ सौरभ को ढूंढने नोएडा आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed