फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   zila panchayat chairman taken oath

जिला पंचायत अध्यक्ष समेत सदस्यों ने समारोह पूर्वक ली पद व गोपनीयता की शपथ

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jul 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
zila panchayat chairman taken oath
बहजोई (संभल)। जिला पंचायत अध्यक्ष समेत सदस्यों ने समारोह पूर्वक पद और गोपनीयता की शपथ ग्रहण की। डीएम ने अध्यक्ष को तथा अध्यक्ष ने मौजूद सदस्यों को शपथ दिलाई। इस बीच राज्यमंत्री, गुन्नौर विधायक समेत भाजपा के दिग्गज व जिले भर के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

सोमवार को दोपहर साढ़े बारह बजे करीब इस्लामनगर रोड स्थित डीआर रिसोर्ट में आयोजित समारोह के दौरान जिलाधिकारी संजीव रंजन ने नव निर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष डा. अनामिका यादव को पद और गोपनीयता की शपथ ग्रहण कराई। इसके बाद अध्यक्ष ने जिला पंचायत सदस्यों को शपथ दिलाई। जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि सबका साथ, सबका विकास के आधार पर ही जिले में विकास कार्य कराए जाएंगे। इस बीच राज्यमंत्री गुलाब देवी, गुन्नौर विधायक अजीत कुमार राजू समेत प्रदेश उपाध्यक्ष देवेंद्र सिंह, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राजेश सिंघल, जिलाध्यक्ष ओमवीर सिंह खड़गवंशी, पूर्व एमएलसी पप्पू चौधरी, सुधीर मल्होत्रा, राजेश शंकर राजू, गजराज सिंह, विनय वार्ष्णेय, मनोज कठैरिया, कुमोद वार्ष्णेय, हरेंद्र रिंकू, संजय शांख्यधर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed