{"_id":"58792a5f4f1c1b5724ba8158","slug":"yuwak-ko-goli-maari-pradhan-putra-pr-aarop","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक को गोली मारी प्रधानपुत्र पर आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक को गोली मारी प्रधानपुत्र पर आरोप
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
Updated Sat, 14 Jan 2017 12:58 AM IST
विज्ञापन
firing
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घायल को मुरादाबाद रेफर कर दिया गया है। परिजनों ने प्रधान पुत्र समेत दो लोगों पर गोली मारकर घायल करने का आरोप लगाया है। घटना की सूचना पर सीओ सुरेश बाबू यादव व एएसपी रामूमरत यादव भी पहुंच गए।
कुढ़ फतेहगढ थाने के ग्राम दियौराखास निवासी चरन सिंह (35) पुत्र सांवली शुक्रवार की शाम चंदौसी से अपने गांव पहुंचा था, करीब शाम छह बजे घर की ओर जा रहा था। आरोप है कि तभी रास्ते में प्रधान पुत्र समेत दो लोग उन्हें मिल गए। जिनसे किसी बात को लेकर चरन सिंह की कहासुनी होने लगी।
जब तक चरन सिंह अथवा ग्रामीण कुछ समझ पाते एक ने उसे पकड़ लिया और प्रधान पुत्र तमंचा ने निकालकर चरन सिंह को गोली मार दी। जो उसके कंधे मे जा लगी और वह गंभीर घायल हो गया। गोली लगते ही चरन सिंह वहां से भाग खड़ा हुआ। कुछ दूर जाने पर वह फन्नेसिंह के घर के आगे गिर गया। इस दौरान गांव में गोली लगने की बात आग की तरह फैल गई। चरन सिंह के परिजन मौके पर आ गए। पुलिस व एंबुलेंस को सूचना दी गई। थाना कुढ़ फतेहगढ़ पुलिस मौके पर पहुंच गई। एंबुलेंस से घायल को संयुक्त चिकित्सालय लाया गया। सीओ सुरेश बाबू यादव मौके पर पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद मुरादाबाद रेफर कर दिया गया।