{"_id":"6ad923b0f873ca0d480c7bda","slug":"outbreak-of-viral-fever-38-patients-admittedoutbreak-of-viral-fever-38-patients-admitted-sambhal-news-c-275-1-smbd1030-142249-2026-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: वायरल बुखार का प्रकोप, 38 मरीज भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: वायरल बुखार का प्रकोप, 38 मरीज भर्ती
विज्ञापन
संभल। जिले में वायरल बुखार का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है। ज्यादातर घरों में एक या दो लोग बीमार हैं, जिससे निजी और सरकारी अस्पतालों में मरीजों की भारी भीड़ उमड़ रही है। बुधवार को जिला अस्पताल तीन दिन बाद खुला तो मरीजों की लंबी कतारें लग गईं।
अस्पताल पहुंचे मरीजों में बुजुर्ग और बच्चों की संख्या अधिक थी। चालीस मरीजों की जांच में डेंगू या मलेरिया की पुष्टि नहीं हुई, सभी को वायरल बुखार निकला। गंभीर रूप से बीमार मरीजों को भर्ती कर लिया गया, जबकि अन्य को दवा देकर घर भेज दिया गया।
जिला अस्पताल की ओपीडी में कुल 966 मरीज पहुंचे, जिनमें से 160 बुखार से पीड़ित थे। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. राजेंद्र सैनी ने बताया कि 38 बुखार के मरीज भर्ती हैं, जिनकी हालत में उपचार के बाद सुधार हुआ है।
विज्ञापन
सीएमएस डॉ. राजेंद्र सैनी के अनुसार, बदलता मौसम बीमारियों का मुख्य कारण है। लोग दिन में गर्मी के कपड़े पहन रहे हैं और ठंडे पेय पदार्थों का सेवन कर रहे हैं, जिससे वे बीमार पड़ रहे हैं। उन्होंने जोर दिया कि इस समय बचाव करना ही सबसे महत्वपूर्ण है। चिकित्सक मरीजों को दवा के साथ-साथ बचाव के उपाय भी बता रहे हैं।