फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Pilgrimage sites and wells are being restored... signage will highlight their historical significance.

Sambhal News: संवारे जा रहे तीर्थ और कूप... साइनेज से दिखेगा ऐतिहासिक महत्व

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
Pilgrimage sites and wells are being restored... signage will highlight their historical significance.
संभल। धार्मिक और ऐतिहासिक नगर संभल को पर्यटन नगरी के रूप में विकसित करने का काम तेजी से चल रहा है। नगर पालिका वंदन योजना के तहत शहर के तीर्थों और कूपों के सुंदरीकरण पर 6.40 करोड़ रुपये खर्च करेगी। इस कार्य के लिए बजट मिल चुका है और काम जारी है।
विज्ञापन

इन तीर्थों और कूपों के लिए साइनेज भी लगाए जाएंगे। इन साइनेज पर करीब चार करोड़ रुपये अलग से खर्च किए जाने हैं, जिसके बजट का इंतजार है। नगर पालिका वंदन योजना के तहत यह काम करा रही है। पर्यटन विभाग भी अपने बजट से शहर को संवारने में सहयोग कर रहा है। जिलाधिकारी अंकित खंडेलवाल ने बताया कि इन कार्यों को तय समय सीमा में पूरा किया जाना है। उन्होंने कहा कि ये तीर्थ और कूप मैप पर भी नजर आएंगे।
विज्ञापन

बढ़ेंगे रोजगार के अवसर
जिलाधिकारी ने कहा कि शहर को पर्यटन नगरी के तौर पर विकसित किया जा रहा है। इससे शहर की सुंदरता बढ़ेगी और स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। संभल का धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व भी बना रहेगा। ये साइनेज शहर के निकास और प्रवेश के स्थानों पर लगाए जाएंगे। इसके अलावा, इन्हें प्रमुख स्थानों पर भी स्थापित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वंदन योजना में इन तीर्थ और कूपों पर चल रहा है कार्य
यमतीर्थ, पाप मोचन, पिशाच मोचन, शंखमाधव तीर्थ, महामृत्युंजय तीर्थ, बलिकूप, सप्तसागर कूप, विमल कूप, कृष्ण कूप, विष्णु कूप, अकर्ममोचन कूप, मृत्यु कूप, अशोक कूप, श्री कल्कि विष्णु मंदिर।

सभी तीर्थ और कूपों पर काम तेजी से पूरा कराने के लिए निर्देश दिए हैं। इनको पूरी तरह संवारा जा रहा है। जिलेभर में धार्मिक व प्रमुख स्थलों के लिए साइनेज लगाए जाने हैं। इस पर करीब चार करोड़ रुपये खर्च होंगे। मैप पर भी यह स्थल दिखाई देंगे।
अंकित खंडेलवाल, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed