{"_id":"6ad923584531e57eb9006061","slug":"rld-preparing-to-contest-all-403-seats-trilok-tyagirld-preparing-to-contest-all-403-seats-trilok-tyagi-sambhal-news-c-275-1-smbd1030-142244-2026-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"रालोद की 403 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी : त्रिलोक त्यागी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रालोद की 403 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी : त्रिलोक त्यागी
विज्ञापन
संभल। राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) ने बुधवार को संभल-चंदौसी रोड स्थित एक परिसर में एकता सम्मेलन आयोजित किया। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक त्यागी ने घोषणा की कि रालोद वर्ष 2027 के प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए सभी 403 सीटों पर तैयारी कर रही है।
त्यागी ने बताया कि मंडल स्तर के सम्मेलन पूरे हो चुके हैं, जबकि जिला स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। नवंबर के बाद विधानसभा स्तर पर सम्मेलन कराने की योजना है। सम्मेलन में सामाजिक एकता, आपसी भाईचारे और संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया गया।
उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल महात्मा गांधी और चौधरी चरण सिंह के विचारों पर चलने वाली पार्टी है। पार्टी सभी जातियों, धर्मों और वर्गों को साथ लेकर चलने में विश्वास रखती है। त्यागी ने यह भी कहा कि रालोद किसी एक समुदाय तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरे समाज के हितों की बात करती है।
विज्ञापन
मतदाता सूची और वोट चोरी से जुड़े सवाल पर त्रिलोक त्यागी ने इसे ''वोट का शुद्धिकरण'' कहा। उन्होंने ''वोट चोरी'' के बजाय इस शब्द का प्रयोग करने पर जोर दिया। संभल विधानसभा सीट से मुस्लिम प्रत्याशी उतारे जाने के सवाल पर त्यागी ने कहा कि यदि यह सीट रालोद के खाते में आती है, तो यहां से मुस्लिम प्रत्याशी भी चुनाव लड़ सकता है।
एकता सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ दिलनवाज़ खान, राष्ट्रीय सचिव परिबुद्ध कुमार, रोहिलखंड के क्षेत्रीय अध्यक्ष चौधरी रामवीर सिंह, राष्ट्रीय महासचिव मेहंदी हसन, जिलाध्यक्ष कैसर अब्बास, किसान प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष संजीत चौधरी, नगर अध्यक्ष शारिक जिलानी, युवा जिला अध्यक्ष विमल चौधरी और छात्र नेता मोहम्मद समीर सहित अन्य पदाधिकारी, कार्यकर्ता तथा क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।