{"_id":"6ad9230bfba7d6f1d00f4100","slug":"names-that-have-been-removed-will-be-verified-apply-starting-today-sambhal-news-c-275-1-smbd1030-142247-2026-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: काटे गए नामों का होगा सत्यापन... आज से ही करें आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: काटे गए नामों का होगा सत्यापन... आज से ही करें आवेदन
विज्ञापन
संभल। जिले में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण प्रक्रिया के दौरान 2.13 लाख मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटा दिए गए हैं। इनमें मृतक, स्थानांतरित और दोहरे नाम वाले मतदाता शामिल थे। अब इनका सत्यापन होना है। पात्र मतदाता बृहस्पतिवार से ही अपना नाम सूची में शामिल कराने के लिए आवेदन कर सकते हैं।
जिलाधिकारी अंकित खंडेलवाल ने बताया कि जिले की संभल, चंदौसी, गुन्नौर और असमोली विधानसभा क्षेत्रों में यह विशेष अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र मतदाता सूची से वंचित न रहे।
विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण प्रक्रिया से पहले 27 अक्तूबर 2025 तक जिले में 15,70,306 मतदाता थे। इसमें आंशिक बिलारी क्षेत्र के मतदाता भी शामिल थे। वर्तमान में जिले में कुल 13,56,646 मतदाता दर्ज हैं। इस प्रक्रिया के दौरान 2.13 लाख मतदाताओं के नाम काटे गए थे।
विज्ञापन
काटे गए नामों में मृतक, स्थानांतरित हो चुके लोग और दोहरे नाम वाले मतदाता शामिल थे। अब काटे गए नामों का सत्यापन किया जाएगा ताकि कोई पात्र व्यक्ति छूट न जाए। जिन नागरिकों का नाम अभी तक मतदाता सूची में शामिल नहीं हो पाया है या किसी कारण से हट गया है, वे आवेदन कर सकते हैं।
भरना होगा फॉर्म 6
मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए निर्धारित प्रारूप-6 भरना होगा। इसे आवश्यक संलग्नकों के साथ संबंधित बूथ लेवल अधिकारी के कार्यालय में जमा किया जा सकता है। निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी या सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के कार्यालय में भी आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। ऑनलाइन आवेदन की सुविधा भी उपलब्ध है। मतदाता सूची में संशोधन, स्थानांतरण, डुप्लीकेट मतदाता पहचान पत्र या दिव्यांग मतदाताओं की मार्किंग के लिए प्रारूप-8 भरा जाएगा। विशेष अभियान 12 नवंबर से शुरू होकर 11 दिसंबर तक चलेगा। इस अवधि के दौरान पात्र मतदाता अपने आवेदन जमा कर सकेंगे। प्राप्त आपत्तियों का निस्तारण 28 दिसंबर तक किया जाएगा। संशोधित मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 4 जनवरी 2027 को होना है।
तहसीलवार मतदाताओं की संख्या
तहसील मतदाता
संभल- 619243
चंदौसी- 346100
गुन्नौर- 391303
कुल मतदाता- 13,56,646
नोट- संभल तहसील में संभल और असमोली विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं।
पुनरीक्षण के दौरान जिन नागरिकों का नाम अभी तक मतदाता सूची में शामिल नहीं हो पाया है अथवा किसी कारण से नाम हट गया है, वे निर्धारित प्रक्रिया के तहत अपना नाम दर्ज कराने के लिए आवेदन कर सकते हैं। विशेष अभियान 12 नवंबर से शुरू होने जा रहा है और 11 दिसंबर तक चलेगा। पात्र नागरिक बृहस्पतिवार से ही आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन भी आवेदन किया जा सकता है।
अंकित खंडेलवाल, डीएम संभल