फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   ASP Anuj Chaudhary threatened with imprisonment, YouTuber said – he ruined my life

'अच्छा होता गोली मार देते': एएसपी अनुज चौधरी को जेल भिजवा की धमकी, यूट्यूबर बोला- उसने मेरी जिंदगी खराब कर दी

Sat, 25 Oct 2025 01:43 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Published by: मुरादाबाद ब्यूरो Updated Sat, 25 Oct 2025 01:43 AM IST
सार

संभल के यूट्यूबर मशकूर रजा का एएसपी अनुज चौधरी को जेल भिजवाने की धमकी वाला ऑडियो वायरल हो रहा है। इसमें यूट्यूबर कहता है कि एएसपी ने उसकी जिंदगी बर्बाद कर दी, अब वह न्याय के लिए लड़ेगा और उन्हें जेल भिजवाकर रहेगा। 

विज्ञापन
ASP Anuj Chaudhary threatened with imprisonment, YouTuber said – he ruined my life
अनुज चाैधरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

संभल के तत्कालीन सीओ व फिरोजाबाद के एएसपी अनुज चौधरी को जेल भिजवाने की धमकी देने का एक यूट्यूबर मशकूर रजा दादा का ऑडियो वायरल हो रहा है। इसमें यूट्यूबर कहता है कि मेरी जिंदगी खराब कर दी है। मैं खाने कमाने से बेकार हो गया हूं। इससे अच्छा तो गोली ही मार देते।

विज्ञापन


यूट्यूबर कहता है कि वह एएसपी अनुज चौधरी को जेल भिजवा कर ही रहेगा। पुलिस के अनुसार यूट्यूबर ने अनुज चौधरी से संभल में तैनाती के दौरान भी फोन पर अभद्रता की थी। इसके बाद संभल कोतवाली पुलिस ने शांतिभंग के अंदेशे में कार्रवाई की थी। उस समय यूट्यूबर का माफी मांगते हुए वीडियो वायरल हुआ था।
विज्ञापन


वायरल हो हो रहे ऑडियो में यूट्यूबर कहता है कि उसने कुछ महीने पहले फोन पर बात कर कुछ सवाल किए थे। इसमें कुछ गलत कहा था तो उसके लिए माफी भी मांगी थी लेकिन इसके बाद भी पुलिस ने उसको पकड़ लिया। यूट्यूबर आरोप लगाता है कि उसके साथ अत्याचार किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बहुत पिटाई की थी। उसके बाद से वह बेकार हो गया है। आगे कहता है कि संविधान वह भी जानता है और न्याय के लिए वह लड़ता रहेगा। एएसपी कहते सुनाई देते हैं कि क्या तेरे संबंध सीएम साहब से भी हैं। पहले जो सीएम साहब के नाम से धमकी दे रहा था।

सरकारी योजना का लाभ दिलाने का झांसा देकर रुपये ठगे, केस दर्ज
हजरतनगर गढ़ी पुलिस ने सरकारी योजना का लाभ दिलाने का झांसा देकर रुपये ठगने के आरोपी मशकूर रजा दादा निवासी ताहरपुर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। गांव हंडालपुर के निवासी योगेश कुमार की तहरीर पर यह कार्रवाई हुई। योगेश कुमार ने पुलिस को बताया कि डींगरपुर में आठ अक्तूबर को चाय की दुकान पर मशकूर रजा दादा मिला था।

उस दौरान उसने सरकारी योजना का लाभ दिलाने का झांसा देकर रुपये मांगे। इसके बाद 19 अक्तूबर को वह जीरो प्वाॅइंट से खाना खाकर घर लौट रहा था। यह रास्ते में मिला और रोक लिया और रुपये मांगे। न देने पर जान से मारने की धमकी दी। इस पर उसने डर के मारे जो जेब में रुपये थे, दे दिए। थाना प्रभारी अनुज तोमर ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed