फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Youths threw empty liquor bottles at a roadways bus, breaking the glass, passengers narrowly escaped.

Sambhal News: युवकों ने रोडवेज बस पर फेंकीं खाली शराब की बोतलें, शीशे तोड़े, बाल-बाल बचे यात्री

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 06 Dec 2025 02:17 AM IST
विज्ञापन
Youths threw empty liquor bottles at a roadways bus, breaking the glass, passengers narrowly escaped.
चंदौसी(संभल)। कोतवाली क्षेत्र के मालगोदाम रोड स्थित आंबेडकर पार्क पर मेरठ से वजीरगंज जा रही सोहराब गेट डिपो की बस पर नशे की हालत में चार युवकों ने हमला बोल दिया। शराब की बोतलें फेंक कर बस के शीशे फोड़ कर दहशत फैला दी। कई यात्री बाल-बाल बचे। इससे अफरातफरी का माहौल हो गया। यात्रियों ने साहस दिखाते हुए एक युवक को पकड़ कर मौके पर पहुंची 112 पुलिस को सौंप दिया। जबकि तीन युवक भाग निकले। चालक व परिचालक की ओर से कोतवाली पुलिस को तहरीर दी गई है। सोहराब गेट डिपो बस के परिचालक हरिओम ने बताया की कि वह मेरठ से बस लेकर जनपद बदायूं के वजीरगंज जा रहा था। जैसे ही रोडवेज बस चंदौसी के स्टेशन रोड स्थित शराब के ठेके के पास पहुंची तो वहां चार युवक नशे में सड़क के बीचोबीच खड़े थे। बस के चालक विपिन ने जैसे ही बस का हॉर्न दिया तो युवक आग बबूला हो गए। चालक ने वहां से बस निकाल ली, पर दो बाइकों पर सवार चार युवक बस का पीछा करते हुए आए और बस को मालगोदाम रोड स्थित आंबेडकर मूर्ति के पास रोक लिया।
विज्ञापन

परिचालक का आरोप है कि युवकों ने बस और सवारी पर कांच की बोतल फेंकी और चालक व परिचालक के साथ जमकर मारपीट की। चालक परिचालक और बस में सवारियों ने एक युवक को पकड़ लिया। पर तीन युवक भागने में सफल हो गए। जानकारी मिलने पर पहुंची 112 युवक को हिरासत में लेकर कोतवाली ले आई। आरोपी खुद को अधिवक्ता बता रहा है, इस मामले में अभी परिचालक की ओर से तहरीर दी जा रही है।
विज्ञापन

-------------
चालक व परिचालक की ओर से तहरीर मिली है। हिरासत में लिए गए युवक का मेडिकल कराया जा रहा है। जांच कर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
- मोहित चौधरी, कोतवाल चंदौसी

बहजोई बस स्टैंड के पास शाम से ही लग जाता है शराबियों का जमघट

चंदौसी। रेलवे स्टेशन से चंद कदम की दूरी पर बहजोई बस स्टैंड के पास अंग्रेजी और देशी शराब की दुकान है। जहां शाम होते ही शराबियों का जमघट लग जाता है। यहां शराब के नशे में मारपीट की घटनाएं आम हो गई हैं। यहां एक बैंक्वेट हाल है और कई काॅलोनियां भी हैं। इसके अलावा बहजोई और संभल का प्राइवेट बस अड्डा भी है। इससे यहां यात्रियों का भी आना जाना लगा रहता है। बैंक्वेट हाल में समारोह में आने वाली महिलाओं के साथ छींटाकशी रोज की बात है। जबकि यहां से 100 मीटर की दूरी पर सीओ कार्यालय भी है। लोगों का कहना है कि यहां शाम से ही पुलिस गश्त होनी आवश्यक हो गई है। गश्त बढ़ाई जानी चाहिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

---------

युवक पर बस पर कर रहे थे तोड़फोड़, रास्ता हुआ जाम
चंदौसी। मालगोदाम रोड आंबेडकर पार्क के पास सोहराब गेट डिपो की बस पर जब हमलावर युवक बोतलों से हमला कर रहे थे और बस के शीशे तोड़ रहे थे। तब कुछ देर के लिए रास्ता जाम हो गया। अफरातफरी का माहौल हो गया। राहगीर तक सहम गए। राहगीरों ने दौड़ कर खुद को सुरक्षित किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed