{"_id":"6202d43d9ba46212276f6244","slug":"youth-will-get-new-employment-opportunities-from-the-industry-area-in-gunnaur-pm-modi-chandausi-news-mbd4183500142","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुन्नौर में इंडस्ट्री एरिया से युवाओं को रोजगार के नये अवसर होंगे प्राप्त- पीएम मोदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुन्नौर में इंडस्ट्री एरिया से युवाओं को रोजगार के नये अवसर होंगे प्राप्त- पीएम मोदी
विज्ञापन
चंदौसी/संभल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल जनसंवाद कार्यक्रम में गुन्नौर इंडस्ट्री एरिया विकसित करने की बात कही। पीएम मोदी ने कहा कि युवाओं को रोजगार के नये अवसर प्राप्त होंगे। गंगा एक्सप्रेस-वे किसानों का भविष्य बनेगा। वर्चुअल रैली में पीएम मोदी से जनपद में इंडस्ट्री एरिया बनाने की बात सुनकर भाजपाई खुश नजर आए।
मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विधान सभा चुनाव के लिए संभल में जनचौपाल को वर्चुअल संबोधित किया। संभल जनपद की चारों विधान सभाओं के 19 मंडलों पर कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया गया। चंदौसी नगर में भाजपा नगर मंडल की ओर से श्री सांई लोक कालोनी और संभल में प्रेमशंकरवाटिका में कार्यक्रम को भाजपाईयों ने सुना। कार्यक्रम का लाइव प्रसारण शाम 4.45 बजे से शुरू हुआ और 5.24 बजे समाप्त हो गया। पीएम मोदी व सीएम योगी का 39 मिनट का लाइव प्रसारण रहा।
पीएम मोदी ने कहा कि गुन्नौर को इंडस्ट्री एरिया के रूप में विकसित किया जाएगा। युवाओं को रोजगार के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। उत्तर प्रदेश से भरपूर समर्थन मिल रहा है, और 2022 में भी हमें पूर्ण समर्थन मिलेगा। उन्होंने गंगा एक्सप्रेस-वे का भी जिक्र किया। कहा कि गंगा एक्सप्रेव-वे अमरोहा, संभल, बदायूं से होकर गुजर रहा है। इससे किसान खुशहाल होंगे। साथ ही संभल जनपद में मेडिकल कॉलेज जल्द ही खुलेगा। आयुष्मान कार्ड से पांच लाख रुपये तक का गरीबों को निशुल्क उपचार देने का काम किया है। पहले माता-बहने बीमारियों को छुपाती थी, अब उनका उपचार होता है। तीन तलाक का जिक्र करते हुए कहा कि तीन तलाक को खत्म किया है, अब बेटी वापस घर नहीं आ पाएगी और सुख चैन से जीवन बिताएंगी। इसके अलावा आवास, शौचालय की सुविधाओं का भी पीएम ने जिक्र किया। दूसरी पार्टियों के प्रत्याशियों के नाम से स्पष्ट हो जाता है कि वह कैसे हैं। प्रदेश में योगी जी ने माफियाराज खत्म किया है।
विज्ञापन
चंदौसी नगर में हुए कार्यक्रम में जिला महामंत्री धीरेंद्र यादव, नगर अध्यक्ष गिरीश रतन, डॉ. सुगंधा सिंह तरुण नीरज, राखी सिरोही, विनोद कुमार बिन्नी,सीनू गुप्ता, विनोद शर्मा, सुभाष मिश्रा, शरद शर्मा, श्रीपाल दिवाकर,टीएस पाल, शुभम अग्रवाल आदि रहे। संभल की प्रेम शंकर वाटिका में हुए कार्यक्रम में पीएम मोदी के वर्चुअल संवाद को सुनने के लिए भाजपाईयों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया।
इस अवसर पर डॉ. अरविंद, संजय शंखधार डॉ. नरेंद्र सिंह, विपिन गुप्ता, अर्जुन वाल्मीकि, मुकुल कुमार रस्तोगी, गोपाल शर्मा, कशिश कौशल, सौरभ गुप्ता, शिल्पी गुप्ता, तरन्नुम, प्रवीण निधि शर्मा, संध्या गर्ग, शोभा शुक्ला, हितेश हिमांशु कश्यप, सुनील राजपूत, शोभित गुप्ता, सजन श्रीमाली, कुलदीप यादव आदि रहे।
नरौली में हुए कार्यक्रम में नरौली मंडल अध्यक्ष सुखवीर पाल, नरौली मंडल महामंत्री हरवेश राघव, ओमेंद्र सिंह आदि रहे। इनके अलावा चंदौसी विधान सभा के बहजोई देहात, बहजोई नगर, बनियाखेड़ा, असमोली क्षेत्र के कैलादेवी, असमोली एचौड़ा कम्बोह, देहपा, पवांसा, संभल क्षेत्र के रहटौल, सिरसी नगर, हयातनगर, गुन्नौर क्षेत्र के गुन्नौर, गवां नग पंचायत, जुनावई, बबराला, धनारी मंडल में भी लाइव प्रसारण देखा गया।