{"_id":"630bc30139e38128144d4386","slug":"youth-who-went-fishing-dies-due-to-drowning-in-the-pond-sambhal-news-mbd439256024","type":"story","status":"publish","title_hn":"मछली पकड़ने गए युवक की तालाब में डूबने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मछली पकड़ने गए युवक की तालाब में डूबने से मौत
विज्ञापन

हजरतनगर गढ़ी थाना क्षेत्र के मिलक सिरसी का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
संभल। हजरतनगर गढ़ी थाना क्षेत्र के मिलक सिरसी स्थित तालाब में मछली पकड़ने के लिए फेंके गए जाल में फंसने से युवक गहरे पानी में डूब गया, जिससे उसकी मौत हो गई। मछली पकड़ रहे अन्य साथियों ने देखा तो तालाब में उतरकर उसे पानी से बाहर निकाला।
कस्बा सिरसी के मोहल्ला गिन्नौरी निवासी नन्हें (30) पुत्र भूपाल कश्यप मछली पकड़ कर बेचने का काम करते थे। वह रोजाना की तरह रविवार की सुबह आठ बजे के करीब गांव मिलक सिरसी स्थित तालाब से मोहल्ले के ही अन्य साथियों के साथ मछली पकड़ने गए थे। उनके साथियों के मुताबिक सुबह साढ़े दस बजे के करीब तालाब में बेड़े पर बैठकर नन्हें ने मछलियां पकड़ने के लिए जैसे ही जाल फेंका तो वह जाल में फंस गए और तालाब में गिरकर गहरे पानी में चले गए। नन्हें को डूबता देख मछली पकड़ रहे अन्य लोग भी तालाब में कूद पड़े और नन्हें की तलाश शुरू कर दी। करीब 15 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद लोगों ने नन्हें को तालाब से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। उसके साथियों ने बताया कि नन्हें को तैरना नहीं आता था। युवक की मौत होने की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया। पत्नी रेखा व चार बेटियों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने शव का बिना किसी कार्रवाई के ही अंतिम संस्कार कर दिया।