{"_id":"6a5e85d996f3c5e56e06a263","slug":"youth-loses-life-after-tractor-trolley-overturns-sambhal-news-c-204-1-chn1011-131126-2026-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से युवक की जान गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से युवक की जान गई
विज्ञापन
चंदौसी। कुढ़फतेहगढ़ थाना क्षेत्र के गांव मिलक दियौरा खास निवासी युवक की बरेली जिले में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से मौत हो गई। हादसे में युवक ट्रॉली में भरी गर्म खल के नीचे दब गया, बुरी तरह झुलसने से जान चली गई। पुलिस ने शव निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मिलक दियौरा खास निवासी दिनेश उर्फ अतर सिंह (38) रविवार की रात करीब दो बजे अलीगंज के पास आंवला रोड स्थित एक बीयर फैक्ट्री से ट्रैक्टर-ट्रॉली में खल भरकर निकल रहा था। इसी दौरान आगे चल रहा एक ट्रैक्टर रास्ते में फंस गया। उसे निकालने के लिए दिनेश अपने ट्रैक्टर से उतरकर मदद करने लगा।
मदद करने के बाद उसकी ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गई। हादसे में ट्रॉली में भरी गर्म खल के नीचे दबने से दिनेश गंभीर रूप से झुलस गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
बरेली पुलिस ने जेसीबी की सहायता से शव बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचा तो पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।