फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Youth killed, woman injured in road accident

Sambhal News: सड़क हादसे में युवक की मौत, महिला घायल

Sat, 07 Mar 2026 01:25 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Sat, 07 Mar 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
Youth killed, woman injured in road accident
गुन्नौर(संभल)। जनपद बुलंदशहर के थाना रामघाट क्षेत्र में बृहस्पतिवार की रात सड़क हादसे में बाइक सवार गुन्नौर क्षेत्र के गढ़िया गांव निवासी युवक बृजेश (32) की मौत हो गई, जबकि महिला घायल हो गई। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

गुन्नौर क्षेत्र के गढ़िया गांव निवासी बृजेश अपने छोटे भाई हरवेश की पत्नी सुनीता (26) के साथ थाना रामघाट क्षेत्र के गांव केला नगला में अपनी ससुराल में हुई गमी की होली मिलने गए थे। वहां से दोनों बाइक से वापस गांव लौट रहे थे। रास्ते में सामने से आ रहे एक ट्रैक्टर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बृजेश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सुनीता घायल हो गईं। घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। युवक का शव शुक्रवार की सुबह करीब 10 बजे गांव पहुंचा तो परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। बृजेश के परिवार में पत्नी ममता हैं, जो गांव में आशा कार्यकत्री हैं। उनके दो बेटे और एक बेटी हैं।
विज्ञापन

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed