फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Youth goes to jail for murder of wife, now innocent in maternal home

Sambhal News: पत्नी की हत्या में युवक गया जेल, अब ननिहाल में मासूम

Thu, 24 Oct 2024 03:29 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Thu, 24 Oct 2024 03:29 AM IST
विज्ञापन
Youth goes to jail for murder of wife, now innocent in maternal home
संभल। दूसरे युवक से संबंध के शक में चाकू से गला रेतकर पत्नी की हत्या करने वाले मोहल्ला चौधरियान निवासी सोनू को बुधवार को पुलिस ने न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। जबकि नामजद अन्य आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है। मां की मौत और पिता के जेल जाने के बाद तीनों मासूमों को नाना-नानी अपने साथ ले गए। अब ननिहाल में ही उनकी परवरिश होगी।
विज्ञापन

मंगलवार को सिरसी के मोहल्ला चौधरियान निवासी सोनू ने अपनी पत्नी राखी (27) की दूसरे व्यक्ति से संबंध के शक में हत्या कर दी थी और तीन मासूम बेटों को लेकर खुद ही थाने पहुंच गया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था और तीनों बच्चों को ननिहाल के लोगों को सुपुर्द किया था। राखी के भाई रामकुमर ने बताया कि उनकी बहन के तीन बेटे हैं। इसमें रितिक (6), गौरव (4) और यश (2) वर्ष का है। इन तीनों बच्चों को अब वह अपने मुरादाबाद के थाना कटघर अंतर्गत गांव दौड़बाग में रखेंगे और वहीं परवरिश होगी। बताया कि राखी का अंतिम संस्कार भी गांव में ही किया जाएगा। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव को लेकर रवाना हो गए। राखी के पिता चंद्रपाल ने बताया था कि बेटी के संबंध किसी से नहीं थे। पति ने मकान की खातिर अपने परिजनों के साथ मिलकर बेटी की हत्या कर दी। सोनू चाहता था कि पुश्तैनी मकान भाइयों को दे दिया जाए। इसके लिए बेटी तैयार नहीं हुई तो आरोपियों ने जान ले ली। वहीं, दूसरी ओर सिरसी में सोनू के घर ताला लगा दिया गया है। सीओ ने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया था। जहां से जेल भेज दिया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed