फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Youth from Kudh Fatehgarh died due to electric shock in Jhajjar

Sambhal News: कुढ़ फतेहगढ़ के युवक की झज्जर में करंट से मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 12 Apr 2024 01:34 AM IST
विज्ञापन
Youth from Kudh Fatehgarh died due to electric shock in Jhajjar
कुढ़ फतेहगढ़। थाना क्षेत्र के गांव काजीवाला के हेमंत (35) की हरियाणा के झज्जर में करंट की चपेट में आकर मौत हो गई। बृृहस्पतिवार की सुबह परिवार वालों को फोन से घटना की सूचना मिली। जिसके बाद परिजन झज्जर को रवाना हो गए। हेमंत बिजली ठेकेदार के यहां मजदूरी करता था। पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

कुढ़ फतेहगढ़ थाना क्षेत्र के काजीवाला निवासी हेमंत काफी समय से हरियाणा के झज्जर जनपद में बिजली ठेकेदार के यहां मजदूरी करता था। वहीं फारुख नगर में उसने किराए पर कमरा लिया था। यहां वह अन्य मजदूरों के साथ रहता था। परिवारवालों के अनुसार उन्हें बृहस्पतिवार की सुबह साढ़े तीन बजे करीब हेमंत की मौत की सूचना मिली। बताया कि वह कमरे में लाइट सही कर रहा था। उसी समय करंट की चपेट में आकर उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

सूचना से परिवार वाले सन्न रह गए। रात में ही निजी वाहन से झज्जर के लिए रवाना हो गए। यहां पुलिस ने उसके शव को कब्जे में लेकर पीएम को भेज दिया। वहीं हेमंत की मौत से परिवार में चीखपुकार मची है। हेमंत के चार बच्चे हैं, जिनमें सबसे बड़ी बेटी जूली दस वर्ष की है, जबकि सलोनी आठ, बेटा मानव छह और राघव चार साल का है। पत्नी रजनी हेमंत की मौत से बेसुध है। हेमंत के पिता मेघराज ने बताया कि पीएम के बाद उसका शव देररात तक गांव पहुंचेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed