{"_id":"6a14b62008e34985b60696ec","slug":"youth-drowns-in-swimming-pool-murder-suspectedyouth-drowns-in-swimming-pool-murder-suspected-sambhal-news-c-275-1-smbd1033-135848-2026-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: स्वीमिंग पूल में डूबकर युवक की मौत, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: स्वीमिंग पूल में डूबकर युवक की मौत, हत्या की आशंका
विज्ञापन
संभल। नखासा थाना क्षेत्र के गांव सलारपुर कला स्थित एक स्वीमिंग पूल में नहाने के दौरान सोहिल (18) की संदिग्ध परिस्थितियों में डूबकर मौत हो गई। परिजनों ने स्वीमिंग पूल में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर उसके ही एक साथी पर डुबाकर मारने की आशंका जताई है। हालांकि परिजनों ने पुलिस को तहरीर नहीं दी और शव का पोस्टमार्टम कराने से भी मना कर दिया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
गांव पीपली रहमापुर मिलक निवासी पिता रईस ने बताया कि उनका बेटा सोहित नखासा क्षेत्र के गांव सलारपुर कलां में स्थित स्वीमिंग पूल में सोमवार की दोपहर एक बजे के करीब गांव के ही अपने एक साथी के साथ साइकिल से नहाने के लिए गया था। सीसीटीवी फुटेज में जो दिख रहा है, उस पर यकीन करें तो करीब दोपहर ढाई बजे स्वीमिंग पूल में नहाते हुए सोहिल को उसके साथ आए दोस्त ने सिर पकड़कर डुबाना शुरू कर दिया। फुटेज में पानी के अंदर डूब रहे किशोर ने अपने आप को कई बार बचाने का प्रयास किया।
इस दौरान दो-तीन अन्य युवक भी स्वीमिंग पूल में नहाने के लिए कूदे हैं तो जो युवक अपने साथी को पानी के अंदर डुबो रहा था, वह उसने सोहिल को छोड़ दिया। इसके बाद सोहिल नीचे डूब गया। साहिल को छोड़ने के बाद दूसरे युवक को भी डुबाने की कोशिश की गई। लेकिन वह भाग निकला।
विज्ञापन
करीब 30 मिनट के बाद में सोहिल का शव पूल में उतराने लगा तो वहां मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। उसकी पहचान होने के बाद घटना की सूचना परिवार के लोगों को दी गई। परिजन जिंदगी की आस में बेटे को लेकर संभल के निजी अस्पताल गए लेकिन जब तक उसकी मौत हो गई। सोहिल अपने सात बहन भाइयों में तीसरे नंबर का था।
थाना प्रभारी उमेश सोलंकी ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। हलका दरोगा को जांच करने के लिए गांव भेजा गया। पोस्टमार्टम कराने से इन्कार किया है। कोई तहरीर भी नहीं दी गई। बड़े भाई के आने का हवाला दिया गया है।
कुछ दिन पूर्व झगड़ा होने की चर्चा
स्वीमिंग पूल के मलिक सालिम ने बताया कि एक व्यक्ति नहाने के लिए कूदा तो उसके पैरों में यह युवक दिखाई दिया, इसके बाद उसे बाहर निकाला गया। सीसीटीवी कैमरे को चेक किया गया तो युवक को पानी के अंदर डूबने के सबूत मिले हैं। सुनने में आया था कि इन दोनों का कुछ दिन पहले गांव में झगड़ा भी हुआ था।
परिजनों की ओर से तहरीर मिलने का इंतजार है। शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
डॉ.प्रदीप कुमार सिंह, सीओ, असमोली