{"_id":"60f322788ebc3e6d99166809","slug":"youth-dies-in-drug-de-addiction-center-accused-of-murder-sambhal-news-mbd3960841138","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र में भर्ती कराए गए युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र में भर्ती कराए गए युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत
विज्ञापन
चंदौसी (संभल)। कोतवाली क्षेत्र के प्रगति विहार स्थित नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र में भर्ती युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। युवक के परिजन केंद्र पर युवक को पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप लगा रहे हैं। घटना की तहरीर कोतवाली में दी गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। नशा मुक्ति केंद्र पर ताला लगा है।
जनपद बरेली के थाना भमौरा के गांव हासिमपुर निवासी सुमित कुमार शर्मा उर्फ राकेश (38) के परिजनों ने 13 जुलाई को नगर के प्रगति विहार में संचालित नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र में छह माह के लिए भर्ती कराया। साथ ही छह हजार रुपये एडवांस के रूप में संचालक को दिए गए थे।
सुमित कुमार की पत्नी किरन शर्मा ने कोतवाली में दी तहरीर में कहा है कि शुक्रवार को नशा मुक्ति केंद्र से फोन आया कि सुमित कुमार की हालत खराब है और वह बेहोश हो गए। हम लोग इतनी बात सुन घर से चल दिए। करीब 25 मिनट दोबारा फोन आया कि सुमित का हालत ज्यादा खराब हो गई, उसे मुरादाबाद स्थित निजी हास्पिटल लेकर जा रहे थे। किरन ने बताया कि वह परिवार के साथ निजी हास्पिटल पहुंचीं तो बाहर एंबुलेंस खड़ी थी। जिसमें सुमित का शव पड़ा था।
विज्ञापन
यह देख परिजनों को होश उड़ गए और शव गांव ले गए। घर जाकर शव के ऊपर चादर हटाई तो देखा शरीर पर चोट के निशान थे। शनिवार की सुबह परिजन नशा मुक्ति केंद्र पर पहुंचे तो वहां कोई नहीं था। इसके बाद परिजन कोतवाली पहुंचे और केंद्र के संचालक के विरुद्ध घटना की तहरीर दी है। किरन ने बताया कि उनकी पति को पीट-पीटकर हत्या की गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।