फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Youth dies in collision between bikes, two injured including girl

Sambhal News: बाइकों की भिड़ंत में युवक की मौत, युवती समेत दो घायल

Sun, 06 Oct 2024 03:24 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Sun, 06 Oct 2024 03:24 AM IST
विज्ञापन
Youth dies in collision between bikes, two injured including girl
रजपुरा (संभल) । अनूपशहर-बबराला मार्ग पर गांव रजापुर के नजदीक शनिवार की देर रात दो बाइकों में भिड़ंत हो गई। जिसमें बदायूं के थाना सहसवान अंतर्गत गांव कोटला नगला निवासी अनमोल (22) की मौत हो गई। जबकि उसकी ममेरी बहन आदिति गंभीर रूप से घायल है। वहीं दूसरी ओर भाकियू असली के कार्यकर्ताओं ने गुन्नौर सीएचसी प्रभारी पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया।
विज्ञापन

मृतक के परिजनों ने बताया कि शनिवार की शाम करीब साढ़े छह बजे अनमोल अपनी ममेरी बहन के साथ दिल्ली जा रहा था। जैसे ही रजापुर के नजदीक पहुंचे। इसी दौरान अनूपशहर की ओर से आए बाइक सवार ने टक्कर मार दी। इसमें दोनों बाइकों पर सवार तीनों लोग घायल हो गए। उपचार के लिए गुन्नौर सीएचसी पहुंचे।जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। बताया कि अनमोल का बड़ा भाई आकाश तीन महीने से लापता है। उसको तलाश करने के लिए दिल्ली जा रहे थे। रास्ते में हादसे का शिकार हो गए। वहीं दूसरी ओर भाकियू असली के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि तत्काल घायलों को उपचार नहीं मिला। इसके चलते युवक की जान चली गई। इसी का विरोध करते हुए भाकियू असली के पदाधिकारियों ने अस्पताल का गेट बंद कर विरोध प्रदर्शन किया। पुलिस के समझाने पर गेट खोला गया। इसके बाद मामला शांत हुआ। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। सीओ गुन्नौर प्रदीप कुमार ने बताया कि घायलों को उपचार के लिए भेजा गया है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed