फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Youth dies due to electric shock, murder charge, weather

Sambhal News: करंट की चपेट में आकर युवक की मौत, हत्या का आरोप, हंगामा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
Youth dies due to electric shock, murder charge, weather
संभल। गांव दरियापुर राजदेव में बुधवार को ट्रांसफार्मर पर मोटर के तार लगाते समय गांव निवासी अमरजीत सिंह (29) की करंट की चपेट में आकर मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों ने हत्या का आरोप लगाकर जमकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंचे सीओ डॉ. प्रदीप कुमार के समझाने पर परिजन माने। तब पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार, बुधवार की सुबह गांव का एक व्यक्ति अमरजीत को फसल पर कीटनाशक का छिड़काव कराने के लिए घर से बुलाकर ले गया था। उस व्यक्ति का घर खेत में बना है। जहां पर उसने अमरजीत से चारा काटने के लिए ट्रांसफार्मर पर मोटर का तार लगाने के लिए कहा। चारा मशीन की मोटर का केबल ट्रांसफार्मर के तार पर जोड़ते समय अमरजीत करंट की चपेट में आ गया। चारा काटने के बाद व्यक्ति ने घर से बाहर निकलकर देखा तो अमरजीत जमीन पर बेहोश पड़ा था। वह अपने बेटे की मदद से अमरजीत को सैदनगली में डॉक्टर के पास लेकर पहुंचा। जहां डॉक्टर ने हालत गंभीर होने पर मना कर दिया। इसके बाद अमरजीत को संभल व मुरादाबाद ले गए। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना पर पत्नी पूजा के अलावा डेढ़ वर्ष के बेटे शिकांत का रो-रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन


0000000
भाई बोला- मौत होने के बाद दी गई जानकारी
मृतक के बड़े भाई शूरवीर ने बताया कि गांव को जो व्यक्ति उसके भाई को घर से लेकर गया था, वही करंट लगने के बाद सैदनगली लेकर पहुंचा था, लेकिन उन्हें जानकारी नहीं दी। जब डॉक्टर ने भाई को मृत घोषित कर दिया, तब उन्हें जानकारी दी गई। सूचना मिलने पर वह सैदनगली पहुंचा और अमरजीत को पहले संभल और बाद में मुरादाबाद लग गया। आरोप है कि अमरजीत की मौत की सूचना मिलने पर वह व्यक्ति परिवार के साथ घर से भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


0000000
चार घंटे तक रखा रहा शव, बाद में परिजन माने
अमरजीत की मौत होने के बाद परिजन उसका शव लेकर घर पहुंचे और व्यक्ति के घर के बाहर अमरजीत का शव रख दिया। जिसके बाद मौके पर अन्य परिजनों व आसपास के लोगों की भीड़ इकठ्ठा हो गई और परिजनों ने गांव के उसी व्यक्ति पर हत्या का आरोप लगाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजने का प्रयास किया तो परिजन गांव के उस व्यक्ति को मौके पर बुलाने की जिद करने लगे। सीओ असमोली डॉ. प्रदीप कुमार के समझाने पर करीब चार घंटे बाद परिजन माने और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा सका। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed