{"_id":"66006672cb5cee1f9306bf47","slug":"youth-dies-brother-injured-after-bike-collides-with-loose-animal-sambhal-news-c-204-1-chn1001-108720-2024-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: छुट्टा पशु से बाइक टकराने पर युवक की मौत, भाई घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: छुट्टा पशु से बाइक टकराने पर युवक की मौत, भाई घायल
Sun, 24 Mar 2024 11:14 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Sun, 24 Mar 2024 11:14 PM IST
विज्ञापन
गुन्नौर (संभल)। नरौरा-गुन्नौर रोड पर स्थित गांव रसूलपुर के पास शनिवार की देर रात दिल्ली से घर लौट रहे सगे भाइयों की बाइक छुट्टा पशु से टकरा गई। हादसे में बदायूं अंतर्गत थाना उझानी के गांव नसरूल्लापुर निवासी पुष्पेंद्र (25) की मौत हो गई। जबकि उसका भाई नरेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया।
जनपद बदायूं के थाना उझानी के गांव नसरूल्लापुर निवासी पुष्पेंद्र और उसका बड़ा भाई नरेंद्र ग्रेटर नोएडा के किलोसुरा में मजदूरी करते थे। शनिवार की रात दोनों भाई बाइक से होली के त्योहार पर घर आ रहे थे। रात करीब साढ़े बारह बजे गुन्नौर-नरौरा रोड स्थित गांव रसूलपुर के पास उनकी बाइक के सामने अचानक छुट्टा पशु आ गया। जिससे बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे जा घुसी। मौके पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची 108 दोनों घायलों को सीएचसी लेकर पहुंची। जहां चिकित्सक ने पुष्पेंद्र को मृतक घोषित कर दिया। जबकि दूसरे भाई नरेंद्र को हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। वहीं पुलिस ने शव को पंचनामा भर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के परिवार में पत्नी और तीन बेटे प्रशांत (7), विनायक (5), अर्पित (3) हैं।