फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   youth death in accident

पेड़ से टकराई बाइक, युवक की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 27 Feb 2020 12:19 AM IST
विज्ञापन
youth death in accident
चंदौसी। थाना कुढ़फतेहगढ़ में श्योडारा-रीठ संपर्क मार्ग पर मंगलवार की रात दावत खाकर लौटते समय बाइक पेड़ से टकरा गई। जिसमें बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस ने युवक के परिजनों को घटना की जानकारी दी। युवक की मौत की सूचना मिलने पर घर में कोहराम मच गया। परिजनों ने पुलिस कार्रवाई कराने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन

थाना बिलारी क्षेत्र के गांव सैदपुर निवासी विजय पाल (22) पुत्र बृजेंद्र सिंह पिछले काफी समय से अपने बहनोई रामगोपाल पुत्र हरि सिंह निवासी बरखेड़ा थाना बिलारी के यहां रह रहा था।
विज्ञापन

मंगलवार की रात विजयपाल थाना बनियाठेर के गांव देवरी में दावत खाने गया था। रात 11.30 बजे जब वह लौट रहा था। श्योडारा-रीठ संपर्क पर ग्राम रीठ के निकट उसकी बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। बाइक सवार हेलमेट नहीं पहने था। जिससे उसके सिर में गंभीर चोट लगने के कारण मौके पर ही मौत हो गई। उधर से गुजरी यूपी 112 के पुलिस कर्मियों ने विजयपाल को सड़क पर पड़ा देखा तो उसकी तलाशी ली। मोबाइल मिलने पर उसके बहनोई को फोन पर सूचना दी। विजयपाल की मौत की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शव को पुलिस सरकारी अस्पताल ले आई। परिजनों ने कार्रवाई से इंकार कर दिया और शव घर ले गए। बहनोई रामगोपाल ने बताया कि मृतक युवक की अभी शादी नहीं हुई थी। वह तीन भाई और एक बहन में दूसरे नंबर का था और वह किसानी करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed