फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Youth caught stealing in Sirsi's tomb, police sent to jail

सिरसी के मजार में चोरी करते युवक पकड़ा, पुलिस ने जेल भेजा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 07 Aug 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
Youth caught stealing in Sirsi's tomb, police sent to jail
सिरसी स्थित मजार में चोरी करते हुए एक युवक को लोगों ने मौके से पकड़ लिया जबकि उसका साथी चकमा देकर भाग गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पकड़े गए आरोपी को जेल भेज दिया।
विज्ञापन

हजरतनगर गढ़ी थाना क्षेत्र के कस्बा सिरसी में कर्बला मोहल्ला शर्की सादात पर जनाबे जैनब के नाम से दरगाह है। शुक्रवार की देर रात दो युवक ईदगाह की तरफ से दीवार फांदकर दरगाह में घुस गए। आरोपियों ने दरगाह में रखा हुआ इनवर्टर और बैटरा चोरी कर लिया। दरगाह के कमरों में रखे बक्सों के भी ताले तोड़ दिए। दरगाह में रखी हुई तिजोरी (दान पेटी) का ताला सरिए की मदद से तोड़ रहे थे। आवाज सुनकर लोग एकत्रित हो गए जिस पर आरोपी दीवार फांदकर भागने लगे। मौके से एक को पकड़ लिया गया जबकि दूसरा भाग गया। पकड़े गए आरोपी की लोगों ने जमकर धुनाई की गई। चौकी इंचार्ज संदीप बलियान मौके पर पहुंचे और आरोपी को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने अपनी पहचान मुरादाबाद के कटघर थाना के करूला निवासी नाम मोहम्मद अंसार के रूप में कराई। साथ ही भागे हुए आरोपी को अपना सगा भाई बता उसका नाम अशरफ बताया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह दोनों भाई बृहस्पतिवार की शाम दरगाह पर आए थे और दरगाह की पूरी रैकी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed