फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Younger and elder sister fight over going to school, both consumed poison

Sambhal News: विद्यालय जाने को लेकर छोटी-बड़ी बहन में लड़ाई, दोनों ने खा लिया जहर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 08 Aug 2023 01:17 AM IST
विज्ञापन
Younger and elder sister fight over going to school, both consumed poison
संभल। असमोली थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी दो किशोरियों ने शनिवार को कीटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया था। हाईस्कूल की छात्रा की हालत बिगड़ी तो परिजन सोमवार को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। हालत गंभीर होने पर रेफर कर दिया गया है। हाईस्कूल की छात्रा ने बताया की उसकी बड़ी बहन ने विद्यालय जाने के लिए कहा था। इसी बात पर लड़ाई हो गई थी। बड़ी बहन ने लड़ाई के बाद घर में रखी कीटनाशक दवाई का सेवन कर लिया था।
विज्ञापन

इसी बात से आहत होकर हाईस्कूल की छात्रा ने भी सेवन कर लिया। परिजनों ने गांव के निजी चिकित्सक से दोनों बहनों का उपचार कराया था। हालत में सुधार हो गया था। सोमवार को हाईस्कूल की छात्रा की हालत अचानक बिगड़ गई। इसके बाद ही जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

जहां हालत में सुधार नहीं होने पर हाईस्कूल की छात्रा को मुरादाबाद के लिए रेफर कर दिया गया है। परिजनों ने बताया कि बड़ी बहन ने छोटी बहन से विद्यालय जाने के लिए कहा था लेकिन वह नहीं गई। इसी बात पर कहासुनी हो गई थी। गेहूं में रखी जाने वाली दवा का सेवन कर लिया था। थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि किशोरियों के कीटनाशक खाने की जानकारी अस्पताल से मिली है। जानकारी कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed