{"_id":"67e6f8469cc0ea35190907eb","slug":"young-men-entered-the-house-and-beat-up-the-family-two-injured-sambhal-news-c-204-1-chn1001-118779-2025-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: युवकों ने घर में घुसकर परिवार के साथ की मारपीट, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: युवकों ने घर में घुसकर परिवार के साथ की मारपीट, दो घायल
Sat, 29 Mar 2025 12:58 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Sat, 29 Mar 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
चंदौसी।
मोहल्ला गणेश कॉलोनी में बृहस्पतिवार रात करीब एक दर्जन युवकों ने एक परिवार के घर में घुसकर जमकर मारपीट की। इस दौरान मोहल्ले में सैकड़ों की संख्या में लोग एकत्रित हो गए। लोगों को आता देख युवकों ने पीड़ित परिवार को धमकी दी और वहां से चले गए।
मारपीट के दौरान दो महिलाएं भी घायल हो गईं। दोनों ने पुलिस को तहरीर देकर युवकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। मोहल्ले की रहने वाली अक्षिता गुप्ता ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बृहस्पतिवार रात नौ बजे करीब वह अपने परिवार व परिचितों के साथ घर पर थी। इस बीच मोहल्ले के ही एक दर्जन करीब युवक उनके घर पर आए और पीड़िता व घर में मौजूद लोगों के साथ गाली गलौज व मारपीट करने लगे। मोहल्ले की ही करिश्मा ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बृहस्पतिवार रात नौ बजे करीब वह अपने पति दीपक के साथ पड़ोसी प्रतीक गुप्ता के घर गई थी। इस दौरान मोहल्ले के ही एक दर्जन करीब पड़ोसी के घर पर आए और उनके साथ गाली गलौज व मारपीट करने लगे। जब पीड़िता व उसके पति ने बीच बचाव करने का प्रयास किया। तो युवकों ने उनके साथ भी गाली गलौज व मारपीट की। साथ जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया। शोर शराबा सुनकर आसपास के लोग आ गए। जिन्हें देख युवक जान से मारने की धमकी देकर चले गए।