{"_id":"6733c1b579c44418260cc2d6","slug":"young-mans-killer-father-and-brother-are-away-from-police-sambhal-news-c-275-1-smbd1030-116396-2024-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: युवक के हत्यारे पिता व भाई पुलिस की पकड़ से दूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: युवक के हत्यारे पिता व भाई पुलिस की पकड़ से दूर
Wed, 13 Nov 2024 02:29 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Wed, 13 Nov 2024 02:29 AM IST
विज्ञापन
संभल। रजपुरा के गांव मेहुआ हसनगंज की मढ़ैया निवासी संतोष की हत्यारे उसके पिता और भाई मंगलवार को भी पुलिस की पकड़ से दूर रहे। पोस्टमार्टम के बाद ससुराल वाले संतोष के शव को अपने गांव मुकुटपुर ले गए और अंतिम संस्कार कर दिया। सीओ प्रदीप कुमार का कहना है कि आरोपियाें की तलाश की जा रही है।
सोमवार को संतोष का अपने पिता ऋषिपाल और भाई सोनवीर से कपड़े सुखाने के लिए रस्सी बांधते समय विवाद हो गया था। आरोपियों ने लाठी और लोहे की रॉड से हमला किया था। सिर में गहरी चोट लगने के कारण संतोष की मौत हो गई थी। मृतक की पत्नी सविता ने ससुर और देवर के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। मंगलवार को मृतक की पत्नी शव अपने मायके लेकर चली गई। जहां ससुरालियों ने अंतिम संस्कार कर दिया है। ग्रामीणों ने बताया कि पिता-पुत्र के बीच संपत्ति के बंटवारे को लेकर विवाद पहले भी कई बार हो चुका था। संतोष परिवार के पालन के लिए नोएडा में रहकर जेसीबी चलाता था। घर पर कभी कभी आता था। पत्नी गांव में ही रहती थी। सोमवार को पुराने विवाद के गुस्से में संतोष के पिता ने अपने छोटे बेटे के साथ मिलकर मारपीट की। जिसमें संतोष की जान चली गई। वहीं, दूसरी ओर पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी सिर में लगी गहरी चोट मौत का कारण बताई जा रही है। सीओ ने बताया कि मृतक के पिता और भाई की तलाश में टीम लगी है। जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।