फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   young man try to suicide with all femaly

पुलिस यातना से परेशान युवक ने परिवार सहित खुद कां जंजीर से जकड़ा, आत्मदाह की धमकी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
young man try to suicide with all femaly
चंदौसी। पुलिस उत्पीड़न से आजिज आकर युवक ने परिवार सहित स्वयं को पेड़ में जंजीर से बांध लिया और केरोसिन छिड़क कर जान देने के लिए आमादा हो गया। आत्मदाह की धमकी पर एसडीएम चंदौसी, सीओ मौके पर पहुंचे। शिकायत के आधार पर जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई के आश्वासन पर युवक व उसके परिवार ने जंजीर से बंधनमुक्त किया। थाने पहुंचकर युवक ने पांच मांगों को लेकर अपनी शिकायत की है। आत्मदाह की धमकी देने के मामले में पुलिस ने पीड़ित दिनेश सैनी का शांति भंग में चालान कर दिया है।
विज्ञापन

कस्बा नरौली के मोहल्ला मकूपुरा निवासी दिनेश सैनी 35 वर्ष ने शनिवार की सुबह पुलिस प्रशासन के खिलाफ आत्मदाह की चेतावनी दी। अपने साथ पत्नी रजनी, बेटा निक्की 13 वर्ष, बेटी ज्योति दस वर्ष, डोली आठ वर्ष के हाथों में जंजीर बांध ली तथा आबादी के बाहरी छोर पर रजा कालोनी के पास दाह संस्कार स्थल पर शीशम के पेड़ से बांधकर ताला लगा दिया। शोरशराबा सुनकर मौके पर भीड़ जमा हो गई। आत्मदाह की सूचना से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। सीओ अशोक कुमार थाना बनियाठेर, चंदौसी कोतवाली के साथ मौके पर पहुंच गए। सीओ व अन्य पुलिस कर्मियों ने काफी समझाने का प्रयास किया। लेकिन दिनेश व उसके परिजन 2015 में नरौली चौकी पर तैनात रहे दरोगा के खिलाफ कार्रवाई व कर्ज माफ कराने की मांग पर अड़ गए।
विज्ञापन

दिनेश ने एसडीएम व सीओ के सामने आरोप लगाए है कि पुलिस ने उसका बिना वजह दो बार चालान किया। बाद में झूठे मामलों में फंसाने की धमकी देकर बार-बार पैसों की उगाही करती रही। पिछले 15 सालों से पुलिस उत्पीड़न झेल रहा हूं। पुलिस की डिमांड पूरी करने के चक्कर में दुकान, आटा चक्की, टेंपू सब कुछ बिक गया। अब तक करीब 80 लाख रुपये की संपत्ति गंवा दी है और 13 लाख रुपये का कर्ज हो गया है। अब परिवार भूख मरी के कगार पर पहुंच गया है। बच्चों की पढ़ाई छूट चुकी है। मौके पर पहुंचे एसडीएम चंदौसी महेश प्रसाद दीक्षित ने शिकायत के आधार पर जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया। करीब ढाई घंटे के बाद दिनेश सैनी व उसके परिवार ने स्वयं को जंजीरों से मुक्त किया। बाद में पुलिस उन्हें थाने ले गई तथा पीड़ित से शिकायत लिखकर ले ली। थाना बनियाठेर पुलिस ने दिनेश सैनी का शांति भंग की धारा में चालान कर दिया। बाद में एसडीएम न्यायालय से उसे जमानत मिल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैमरे को देखकर पुलिस ने छुपाई तेल की केन
दिनेश सैन ने परिवार ही अपने ऊपर केरोसिन डालकर आत्मदाह की चेतावनी दी, तो पुलिस मौके पर पहुंच गई। पास में ही तेल की दो केन पड़ी थी। मीडिया देखकर पुलिस ने केन उठा, उसे अपनी गाड़ी में छुपाने का प्रयास किया।
जिद के आगे पुलिस व भीड़ बनी रही तमाशबीन
दिनेश सैनी के द्वारा परिवार पर केरोसिन छिड़क कर जान देने की धमकी पर मौके पर भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने उसे काफी समझाने का प्रयास किया। लेकिन दिनेश सैनी व उसकी पत्नी रजनी की जिद के आगे किसी की एक न चली। जान की धमकी के बीच करीब ढाई घंटे हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा। पुलिस व भीड़ तमाशबीन बनी रही।
शिकायत का लगाया ढेर
दिनेश ने जिस स्थान पर परिवार सहित स्वयं को बांधा था, वहां अपने आगे शिकायतों का ढेर लगा रखा था। दिनेश का आरोप है कि यह वह शिकायतें है, जो पुलिस के खिलाफ एसपी से लेकर, डीएम, मुख्यमंत्री, सीबीआई व अन्य जांच एजेंसियों को की हैं। लेकिन किसी भी शिकायत पर कोई सुनवाई नहीं हुई।
दिन पर ये मुकदमा हैं : थाना बनियाठेर में दो मुकदमें दर्ज। पहला 2004 में कच्ची शराब के मामले में जेल गया। दूसरी बार 2015 में आर्म्स एक्ट यानी अवैध चाकू करने के मामले में जेल गया।
पुलिस पर यह लगाए हैं आरोप : पुलिस पर झूठे मुकदमे में फंसाने का आरोप, बार।बार धमकी देकर पैसे मांगने । 2014 में नरौली चौकी प्रभारी पर नशीला पदार्थ बेचने में जेल भेजने की धमकी देने के आरोप में पैसे वसूलने का आरोप। संपत्ति गंवाने के बाद 13 लाख रुपये का बता रहा कर्ज।
पीड़ित ने यह मांगें रखीं : - एसडीएम के साथ थाने पहुंचे दिनेश सैनी मुख्यमंत्री व डीएम केे संबोधित मांग पत्र सौंपे।
इसमें आवास दिलाने, सरकारी कर्ज माफ कीरले, सरकार से आर्थिक मदद दिलाने ताकि निजी कर्ज अदा कर सके, खुद कर उपचार कराने, पुलिस उसे व उसके परिवार का उत्पीड़न न करें जैसी मांगें हैं।

-कर्ज माफ कराना उनके हाथ में नहीं है। उत्पीड़न व प्रताड़ना की शिकायत के मामले की जांच कराई जाएगी। जांच में जो भी दोषी मिलेंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। महेश प्रसाद दीक्षित, एसडीएम चंदौसी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed