फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Young man tried to rape a woman sleeping in the house

Sambhal News: घर में सो रही महिला से युवक ने दुष्कर्म की कोशिश की

Wed, 10 Jan 2024 01:58 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Wed, 10 Jan 2024 01:58 AM IST
विज्ञापन
Young man tried to rape a woman sleeping in the house
संभल। असमोली थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार रात्रि घर में अकेली महिला के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की गई। महिला के शोर मचाने पर लोग पहुंच गए। पुलिस भी पहुंची। इस पर आरोपी भाग निकला। तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई है।
विज्ञापन

महिला ने पुलिस को बताया कि युवक आया और उसने पति के बारे में पूछा। कामकाज के लिए पति के घर से बाहर होने की बात कही। इसके बाद रात्रि में युवक दीवार फांदकर घर में घुस आया। आरोपी ने दुष्कर्म करने की कोशिश की। महिला ने बताया कि शोर मचाया तो उसे रुपये का लालच दिया। इस पर बात नहीं बनी तो फिर रौब गांठकर दुष्कर्म करने की कोशिश की। शोर सुनकर आसपास के लोग आए तो आरोपी भाग गया। वहीं दूसरी ओर सोमवार की शाम तक इस मामले में समझौता किए जाने के लिए कुछ लोगों ने प्रयास किए। हालांकि महिला ने पुलिस को तहरीर दी है। थाना प्रभारी हरीश कुमार ने बताया कि आपसी विवाद की जानकारी मिली है। रुपयों के लेनदेन की बात सामने आ रही है। अब परिजन समझौता होने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed