{"_id":"5f35a3858ebc3e3ca30dfc30","slug":"young-man-suicide-in-sambhal-sambhal-news-mbd359131355","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी से विवाद के बाद युवक ने कीटनाशक का सेवन किया, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी से विवाद के बाद युवक ने कीटनाशक का सेवन किया, मौत
विज्ञापन
सौंधन। हयातनगर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने कीटनाशक पदार्थ पीकर आत्महत्या कर ली। बताया जाता है कि किसी बात को लेकर पत्नि से विवाद हो गया था। इसी बात को लेकर युवक ने आत्महत्या की। इसकी जानकारी के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने बिना कार्रवाई के अंतिम संस्कार कर दिया। एक गांव निवासी तीस वर्षीय युवक का अपनी पत्नी से बुधवार को किसी बात को लेकर विवाद हो गया था।
इसी बात से क्षुब्ध होकर युवक ने गुरुवार की सुबह फसल में लगने वाली कीटनाशक दवाई का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने लगी तो परिजन उसे सौंधन के निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां उपचार के लिए भर्ती कराया गया।
उपचार के दौरान ही युवक की मौत हो गई। इसकी सूचना युवक के ससुरालियों को हुई तो वह आ गए। उन्होंने युवक के परिजनों पर आरोप लगाए। गांव के जिम्मेदार लोगों ने समझौता करा दिया। इसके बाद बिना किसी कार्रवाई के अंतिम संस्कार कर दिया गया। मृतक अपने पीछे तीन बच्चों को छोड़ गया। जिनका रोरो कर बुरा हाल है।