फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   young man suicide in sambhal

घरेलू कलह के चलते युवक ने की आत्महत्या

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 19 Aug 2021 12:20 AM IST
विज्ञापन
young man suicide in sambhal
चंदौसी। कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले में घरेलू कलह के चलते मंगलवार की रात 20 वर्षीय युवक ने छत के कुंडे से रस्सी से लटक अपनी जान दे दी। घटना से परिवारों में कोहराम मच गया। बुधवार की सुबह परिजनों ने पुलिस को बिना सूचना दिए ही युवक के शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

एक मोहल्ले में 20 वर्षीय युवक का मंगलवार को अपने परिजनों से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। घटना से युवक इतना आहत हुआ कि उसने आत्मघाती कदम उठाने का निर्णय ले लिया। मंगलवार की रात करीब ग्यारह बजे युवक ने मकान के कमरे में पहुंचकर कुंडे में रस्सी का फंदा बनाकर उसमें लटक गया और जान दे दी। बुधवार की सुबह परिजन पहुंचे तो कमरे में शव लटका मिला। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया और वह विलाप करने लगे। घटना की पुलिस को जानकारी दिए बिना ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। प्रभारी निरीक्षक विद्युत गोयल ने बताया कि युवक द्वारा फंदे पर लटककर आत्महत्या करने जैसी कोई सूचना पुलिस को नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed