फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Young man stabbed with knife and burnt with acid, admitted

Sambhal News: युवक को चाकू से गोदा और तेजाब से झुलसाया, भर्ती

Wed, 07 Aug 2024 05:12 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Wed, 07 Aug 2024 05:12 AM IST
विज्ञापन
Young man stabbed with knife and burnt with acid, admitted
संभल। कोतवाली क्षेत्र के हसनपुर मार्ग पर सोमवार की रात बाइक सवार को पुरानी रंजिश में टक्कर मार दी। आरोप है कि युवक को उसकी पहली पत्नी के पति ने तेजाब से झुलसाया और चाकू गोदकर घायल किया है। पुलिस ने घटना की तहकीकात करनी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

नखासा थाना क्षेत्र के रूकनुद्दीन सराय निवासी नरगिस फात्मा ने बताया कि उनका बेटा इस्ताफाउल्ला सोमवार की रात घर लौट रहा था। मंडी गेट के सामने कार से उसको को टक्कर मारी और आरोपियों ने चाकू से हमला कर दिया। इसके बाद तेजाब से झुलसाया गया। बताया है कि उनके बेटे की पहली पत्नी से तलाक हो चुका है। पहली पत्नी ने भी हयातनगर थाना क्षेत्र के गांव चंदायन निवासी शाहरूख से दूसरी शादी कर ली है। अब पहली पत्नी का पति संबंध होने का शक करता है। इसलिए वह रंजिश मानने लगा है। इसी रंजिश में सोमवार की रात हमला किया है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर हयातनगर थाना क्षेत्र के गांव चंदायन निवासी शाहरूख, परवेज, संभल कोतवाली क्षेत्र के गांव सिकंदरपुर निवासी अरकान और कबीर की सराय निवासी सद्दाम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed