फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Young man missing from in-laws' house not found even on second day

Sambhal News: दूसरे दिन भी नहीं मिला ससुराल से लापता युवक

Tue, 07 May 2024 04:35 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Tue, 07 May 2024 04:35 AM IST
विज्ञापन
Young man missing from in-laws' house not found even on second day
चंदौसी (संभल)। कुढ़ फतेहगढ़ थाना क्षेत्र में ससुराल से लापता हुए युवक का सुराग दूसरे दिन भी नहीं लगा है। पिता की तहरीर पर युवक की गुमशुदगी दर्ज की गई है। ससुराल पक्ष के लोग मकान में ताले लगाकर फरार हैं। पुलिस एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

बहजोई थाना क्षेत्र के गांव मिर्जापुर निवासी आरिफ शुक्रवार को कुढ़ फतेहगढ़ थाना क्षेत्र के गांव पूर्वा नगला ससुराल आया था। शनिवार की शाम वह खाना खाने के बाद वापस अपने घर लौट गया। लेकिन सुबह तक घर नहीं पहुंचा। रविवार सुबह उसकी बाइक और मोबाइल, जूते, गमछा और खून में सनी शर्ट पूर्वा नगला के जंगल में मिली थी। ईंट भट्ठा स्वामी की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पड़ताल की। साथ ही आसपास के जंगल में युवक की तलाश ग्रामीणों की मदद से कराई। दोपहर बाद तक कोई सफलता हासिल नहीं हुई। शाम को युवक के परिजन कुढ़ फतेहगढ़ थाने पहुंचे। यहां युवक की गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस ने आरिफ के साले को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। वहीं ससुराल पक्ष के अन्य लोग मकान का ताला लगाकर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed