{"_id":"5d924df48ebc3e93ce4fb0c0","slug":"young-man-injured-to-shot-sambhal-news-mbd3241222150","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंजिश के चलते युवक को मारी गोली, घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रंजिश के चलते युवक को मारी गोली, घायल
विज्ञापन
संभल के जिला अस्पताल में भर्ती गुन्नौर में गोली लगने से घायल युवक।
- फोटो : SAMBHAL
संभल/जुनावई। रंजिश के चलते युवक को गोली मार दी। इससे युवक घायल हो गया। इतने में ही कुछ ग्रामीणों ने हमलावर युवक को पकड़ लिया। सूचना पर 100 डायल पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुन्नौर में भर्ती कराया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद युवक को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
घटना गुन्नौर थाना क्षेत्र के गांव महराजपुर में रविवार की रात की है। रविवार को थाना क्षेत्र गुन्नौर के गांव महराजपुर निवासी कुंवरपाल पुत्र हुकुम सिंह के बेटे का जन्मदिन समारोह चल रहा था। कुंवरपाल के मुताबिक रात साढ़े ग्यारह बजे समारोह के बाद जब वह अपने रिश्तेदारों को विदा करने के लिए दरवाजे पर पहुंचा तो अचानक बाइक पर सवार तीन लोगों में से एक ने तमंचे से फायर कर दिया।
गोली उसके दाहिने हाथ में लगी। गोली चलने की आवाज सुनकर मौके पर ग्रामीण दौड़ पड़े। इतने में ही बाइक पर सवार तीन लोगों में से दो लोग मौके से भाग निकले। ग्रामीणों ने एक युवक को पकड़ लिया। वहीं सूचना मिलने पर 100 डायल पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद युवक को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक प्रवीन सोलंकी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामला दर्ज किया गया है। प्रथम दृष्टता घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है। मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है। उन्होंने बताया कि पकड़े गए युवक चरन सिंह निवासी गांव महराजपुर थाना गुन्नौर के पास से एक तमंचा 315 बोर तथा कारतूस बरामद किए गए हैं। युवक का आर्म्स एक्ट की धारा में चालान किया गया है।